मुंबई। पद्म पुरस्कार 2019 के लिए 25 जनवरी को 112 नामों की घोषणा की थी। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 56 लोगों को पद्म पुरुस्कार से सम्मानित किया। बाकी लोगों को ये पुरुस्कार 16 मार्च को दिया जायेगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में ये पुरुस्कार वितरण किया गया। ये सम्मान खेल जगत से लेकर, पत्रकार और मनोरंजन की दुनिया में अपना योगदान देने वाले लोगों को दिया गया। इस साल मनोरंजन की दुनिया से गीतकार शंकर महादेवन, मोहनलाल, प्रभुदेवा, मनोज वाजपेयी और दिवंगत कादर खान को ये सम्मान दिया गया।
शंकर महादेवन (पद्म श्री) : संगीत की दुनिया में अपना योगदान देने के लिए गीतकार और गायक शंकर महादेवन को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। वो 1999 से संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं और उन्हें 4 बार राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है।
प्रभुदेवा (पद्म श्री) : अभिनेता और फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें अभिनय के श्रेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। प्रभुदेवा साल 1993 से सिनेमा जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम किया है। प्रभुदेवा को उनके डास की वजह से पहचान मिली थी। उनकी तुलना हॉलीवुड पॉप स्टार माइकल जैक्सन से की जाती है।
मोहनलाल (पद्मा भूषण) : साउथ के अभिनेता मोहनलाल विश्वानाथन को सिनेमा में दिए उनके योगदान के लिए ये पद्मा भूषण सम्मान दिया गया। मोहन लाल अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक और निमार्ता भी हैं। वो पिछले 40 सालों से साउथ सिनेमा में काम कर रहे हैं।
कादर खान (पद्म श्री) : अभिनेता कादर खान को मरणोपरांत अभिनय में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। कादर खान ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाना जाता था। वहीं उन्होंने कई फिल्मों के डायलॉग्स भी लिखे थे। कादर खान ने कुली नंबर वन, जुदाई, दुल्हे राजा, दाग और हम जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं हिम्मतवाला, आज का दौर, सिक्का, हम, आंखे, कुली नंबर वन और दुल्हे राजा के लिए डायलॉग्स लिखे थे। 31 दिसंबर 2018 को कनाडा में उनका निधन हो गया था।
मनोज (पद्म श्री) : मनोज वाजपेयी को ये सम्मान 16 मार्च को पद्म श्री दिया जाएगा। मनोज को बॉलीवुड फिल्मों में उनके योगदान के लिए ये सम्मान दिया जायेगा। वाजपेयी ने गैंग्स आॅफ वासेपुर, बेंडिट क्वीन, अलीगढ़, शूल और सत्या जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें गंभीर किरदारों में ज्यादा पसंद किया जाता है।
शिवमणी (पद्मा श्री) : देश के सबसे बेहतरीन ड्रमर हैं। ड्रम्स आनंदन शिवमणी को कला और संगीत में अपने योगदान के लिए पद्मा श्री दिया गया।