जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है। हम अंत्योदय के अनुगामी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास के नये सोपान गढ़े हैं। देश आर्थिक, सामरिक, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति हर मोर्चे पर कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है। लेकिन विपक्षियों को विकास कहीं  दिखता नहीं है। उन्हें अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने हमेशा मेवा की राजनीति की है, जबकि हम सेवा करने आये हैं। विपक्ष विनाश की राजनीति करता है और हम  विकास की राजनीति करते हैं। यही विकास और विश्वास की राजनीति 400 के पार ले के जायेगी।

सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। पांच वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के उत्थान का प्रयास किया है। कार्यकर्ताओंं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक रूप से जनता के बीच जायें और सरकार द्वारा किये गये कार्यों को  जनता को बतायें। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अबकी बार 400 पार के नारे को हकीकत में बदलने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। सभा को प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष बुलूरानी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने संबोधित किया।

इनकी रही मौजूदगी : इस अवसर पर रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, नंद प्रसाद, संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, महेश चंद्र शर्मा, जीतेंद्र नाथ मिश्र, मिथिलेश सिंह यादव, भरत सिंह, रमेश हांसदा, खेमलाल चौधरी, चितरंजन वर्मा, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, रीता मिश्रा, शांति देवी, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, संदीप मिश्र, चंद्रशेखर गुप्ता, विमल कांत झा, शिखा राय चौधरी, पुष्पा तिर्की, राकेश सिंह, विमल जालान, दीपक पारीक, पोरेश मुखी समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version