आजाद सिपाही संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा की विजय संकल्प रैली में बाइक पर सवार होकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने विधानसभा की परिक्रमा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीट पर भाजपा कमल खिलायेगी और 14 कमल की माला पीएम नरेंद्र मोदी को पहनायी जायेगी। भाजपा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत देश समेत पूरे झारखंड में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गयी।

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के टेल्को स्टेडियम से विजय संकल्प बाइक रैली में शामिल हुए। रैली से पहले मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा के कार्यकर्ताओंं को चुनाव में जीत के लिए आह्वान किया और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की बाइक में मुख्यमंत्री हेलमेट पहनकर हाथ में पार्टी का झंडा लेकर विजय संकल्प बाइक रैली में आगे बढ़े। उनके पीछे पांच हजार से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर हाथ में पार्टी का झंडा लिये नारा लगाते चल रहे थे। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस और झारखंड की नामधारी पार्टियां परिवार की राजनीति करती हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version