रांची: 21 दिन के लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी प्रदेश के बाहर काम करने वालों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। कई शहरों में शुक्रवार सुबह दूसरे शहरों और राज्यों से कुछ लोग घर लौटते दिखे। हालांकि, सतर्कता और सावधानी के तौर पर कई गांवों की सीमा पर बोर्ड लगाया गया है। इसमें बिना इजाजत बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। गांव के लोग जो बाहर से आ रहे हैं उन्हें भी हिदायत दी गई है कि बिना स्वास्थ्य जांच कराए गांव में न आएं।

झारखंड के सभी जिलों में लॉकडाउन का मिलाजुला असर देखा जा रहा है। प्रदेश के धनबाद से गुजरने वाले कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे-2 पर सन्नाटा पसरा रहा। इस हाईवे को लाइफलाइन माना जाता है। कोलकाता से झारखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश के शहरों में कई सामानों की आपूर्ति होती है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों के अलावा कोई अन्य भारी वाहन सड़कों पर नहीं दिखे। स्थानीय लोगों की आवाजाही कम हो रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version