Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नक्सलियों की शर्मनाक करतूत : 17 जवानों को मार डाला
    Breaking News

    नक्सलियों की शर्मनाक करतूत : 17 जवानों को मार डाला

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2020Updated:March 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है, वहीं नक्सली खून की होली खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के 17 जवानों को मार डाला है। ये जवान शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद लापता बताये गये थे। रविवार को इनके शव बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि शहीद जवानों में एसटीएफ के पांच और डीआरजी के 12 जवान शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी के मुताबिक 17 जवानों के शवों को राज्य पुलिस की रेस्क्यू टीम ने ढूंढ़ निकाला है। सुरक्षा बलों की 10 एके-47 समेत 15 स्वचालित हथियार गायब हैं। पुलिस ने बताया कि चिंतागुफा क्षेत्र में कोरोजगुडा पहाड़ियों के पास शनिवार दोपहर एक बजे मुठभेड़ हुई थी। शाम तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों में कई बार मुठभेड़ हुईं। नक्सलियों के खिलाफ आॅपरेशन पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा टीम के 150 जवानों ने मिलकर किया था। रविवार को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को जवानों की तलाश के लिए भेजा गया था।
    बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बल ने 17 जवानों के शवों को बरामद कर लिया है तथा उन्हें जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान मिनपा गांव के जंगल में थे, तब लगभग ढाई सौ की संख्या में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस घटना में 15 जवान घायल हो गये थे। घायल जवानों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां दो की हालत बेहद गंभीर है।
    डीजीपी ने बताया कि नक्सलियों की घेरेबंदी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। जवान पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं, हालांकि अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। शहीद जवानों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। डीजीपी ने बताया कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत का जवाब दिया जायेगा।
    नक्सली करतूत की देश भर में निंदा
    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा 17 जवानों को मार डालने की घटना की पूरे देश ने निंदा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए कहा कि एक तरफ देश कोरोना से लड़ रहा है, वहीं नक्सली अपनी हिंसात्मक गतिविधियों में व्यस्त हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सलियों की यह करतूत शर्मनाक है। अभी हम एक अलग तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं और इसमें पूरा देश एकजुट है, जबकि नक्सली हिंसा कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleथाली , ताली , घंटा , शंखनाथ से वातावरण गूंज गया , कोरोना के बहाने पीएम मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधा दिया
    Next Article झारखंड में 31 तक लॉकडाउन
    azad sipahi

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version