आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। पांच साल तक झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे सरयू राय आज भले ही मंत्री न हों पर कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने का उनका जज्बा वैसा ही है। जनता के दुख-दर्द को अपनी तकलीफ समझनेवाले सरयू राय ने जरूरतमंद लोगों के घर तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की है। श्री राय के आवास 42 जे रोड बिष्टुपुर से शुक्रवार से लगातार 21 दिनों तक गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रसोई शुरू की गयी है। सरकार की गाइडलाइन को मानते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से भोजन का पैकेट लोगों के घरों तक पहुंचाया जायेगा।
दस कार्यकर्ताओं को दी गयी है जिम्मेवारी
इस काम के लिए दस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। ये इलाकावार भोजन पहुंचायेंगे। भोजन पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से इन कार्यकर्ताओं को पास जारी किया गया है।
किचन की पूरी व्यवस्था सरयू राय के भतीजे आशुतोष राय, समाजसेवी अशोक गोयल तथा निजी सहायक रिक्की देख रहे हैं। यहां रोज 500 लोगों का भोजन तैयार किया जायेगा जिसमें पूड़ी सब्जी और आचार की व्यवस्था रहेगी। आशुतोष राय ने बताया कि जो व्यवसायी बंधु सामग्री का सहयोग करना चाहते हैं वे सरयू राय के आवास पर सामग्री भिजवा सकते हैं।
Previous Articleनमन है उन्हें जो लड़ रहे कोरोना से जंग : सोरेन
Next Article झारखंड में बगैर जांच प्रवेश खतरनाक
Related Posts
Add A Comment