Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
    Jharkhand Top News

    अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 7, 2025Updated:November 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रधान अवैध खनन का विरोध करते थे, लेकिन गाड़ी रोकने के दौरान दुर्घटना में दीपक की मौत हुई है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन और तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर कारोबार जारी रखे हुए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की उदासीनता के कारण बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि इस हत्या के जिम्मेदार दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘वंदे मातरम’ गीत का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा: अमित शाह
    Next Article हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी

      November 7, 2025

      ‘वंदे मातरम’ गीत का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा: अमित शाह

      November 7, 2025

      तदाशा मिश्र बनीं झारखंड पुलिस की नई डीजीपी

      November 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
      • अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
      • ‘वंदे मातरम’ गीत का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा: अमित शाह
      • तदाशा मिश्र बनीं झारखंड पुलिस की नई डीजीपी
      • भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version