Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लॉकडाउन : भूखे को अन्न-प्यासे को पानी, जय हो…
    झारखंड

    लॉकडाउन : भूखे को अन्न-प्यासे को पानी, जय हो…

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 31, 2020No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भूखे को अन्न, प्यासे को पानी जय हो बाबा भोले बर्फानी, जो लोग अमरनाथ की यात्रा पर गये हैं, वह जानते हैं कि चढ़ाई के दौरान चलते-चलते जब भूख और प्यास लगती है, उस समय सेवादारों द्वारा जो सेवा शिविर लगाया जाता है, उसमें जो भोजन और पानी मिलता है, तो लगता है भगवान ने प्रसाद भेजा है। आज इस महाविपदा पर मानव धर्म निभाने के क्रम में जब सर्वत्र संकट छाया हुआ है और ऐसे जरूरतमंद, जिन्हें भोजन की आवश्यकता है।

    डिप्टी मेयर ने स्वविवेक कोष से दी एक करोड़ की राशि
    रांची। कोरोना की जंग पर काबू पाने को लेकर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सेवा की लंबी लकीर खींच दी है। सोमवार को बताया कि एक साल का वेतन इस महामारी पर काबू पाने के लिए राहत कोष में देंगे। छह माह का वेतन प्रधानमंत्री कोष और छह माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। साथ ही शहर को सेनिटाइज करने एवं अन्य खर्च के लिए एक करोड़ की राशि की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की गयी है। इसके अलावा बताया कि हर दिन राजधानी में अपनी ओर से 500 मास्क का वितरण करेंगे, ताकि राजधानीवासी इस महामारी पर काफी हद तक काबू पा सकें। डिप्टी मेयर ने कहा कि बचाव ही इस महामारी का सबसे बड़ा उपचार है। इस कारण लॉकडाउन का पालन सभी को करना चाहिए।

    गरीबों, मजदूरों को आलोक दुबे ने मदद दी
    रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दुबे और प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने गरीबों के बीच खाने की सामग्री वितरित की। ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, डोरंडा, हिनू, बिरसा चौक, इत्यादि क्षेत्रों में गरीबों, मजदूरों, बच्चों, महिलाओं, कोरोना सेनानियों के बीच खाने की सामग्री वितरित की। कांग्रेस नेता द्वय ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। आलोक दुबे एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार झारखंड के सभी कांग्रेस जन अपने अपने क्षेत्रों में गरीबों की सहायता के लिए आगे निकल गये हैं, जो काफी खुशी और संतोष की बात है।

    भाजपा नेता सुबोध गुड्डू ने बांटा आहार पैकेट
    रांची। हरमू विद्यानगर, गंगानगर, यमुना नगर में 71 परिवारों के बीच मोदी आहार पैकेट का वितरण भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। इस मौके पर संजीव साहू, आलोक रंजन, मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी, राजीव शाहदेव, मणिकांत सहित अन्य शामिल रहे। मोदी आहार में एक परिवार को पांच किलो चावल, एक किलो दाल, दो किलो आलू, नमक दिया गया। इसमें एक परिवार में यदि चार लोग रहते हैं, तो उन्हें एक सप्ताह का आहार दिया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता संकल्पित हैं कि राज्य में कोई परिवार भूखा न रहे और हम सब मिलकर कोरोना को समाप्त करेंगे।

    माहेश्वरी समाज: भोजन के साथ चाय-पानी भी
    रांची। समाजसेवा की भावना दिल में समेटे माहेश्वरी समाज के द्वारा नि:शुल्क भोजन एवं चाय-पानी की व्यवस्था सुबह 11 बजे से तीन बजे एवं शाम में छह से आठ बजे तक चलायी जा रही है। साथ ही सेवा सदन अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के लिए दूध वितरण किया जा रहा है।
    सोमवार को इस महा आयोजन में लगभग 800 लोगों ने लाभ लिया। माहेश्वरी समाज के द्वारा इस महा आयोजन में अपनी सेवा प्रदान करने वाले सेवादारों को एप्रोन भी वितरित किया गया। यह नि:शुल्क आयोजन श्री अन्नपूर्णा सेवा, जो कि माहेश्वरी समाज द्वारा विगत आठ वर्षों से चलायी जा रही एक सामाजिक सोच है। जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक इस सेवा को चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सफाई एवं प्रशासन द्वारा दिये जा रहे निर्देश के अनुसार दूरी बना कर भोजन का वितरण किया जा रहा है।इस महा आयोजन में बहुत से लोगों का सामाजिक सहयोग नि:स्वार्थ भावना से मिल रहा है। माहेश्वरी समाज द्वारा वर्षों से जेनेरिक दवाओं की दुकान के माध्यम से कम मूल्य पर जेनेरिक दवाएं एवं डॉक्टर की सुविधा भी माहेश्वरी भवन में दी जाती है, जिसका लाभ लोग लेते आ रहे हैं। इस कार्य में गोवर्धन भाला, शिव शंकर साबू, अशोक सोडाणी, मुकेश काबरा, रमन बोड़ा, दुर्गादास दरागढ़, नरेंद्र लाखोटिया, भगवान दास काबरा, मनोज काबरा, दिलीप साबू समेत अन्य अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

    संजय सेठ की ओर से बंटा 1600 भोजन का पैकेट
    रांची। सांसद संजय सेठ की ओर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में मोदी आहार पैकेट भोजन का वितरण किया गया। 1600 पैकेट भोजन घूम-घूम कर गरीबों के बीच वितरण किया गया। भोजन के वितरण छह टीमें बना कर अलग-अलग क्षेत्रों में किया जा रहा है। रांची में वैसे लोग, जो काम के सिलसिले में फंसे हैं या जो मजदूरी करने के लिए आये हैं या वैसे लोग जो लोग लॉकडाउन के कारण फंसे हैं, वैसे लोगों को पता लगा कर उनके निश्चित स्थानों पर भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। गोड्डा के 30 मजदूर चुटिया में फंसे हैं, वहां प्रतिदिन लोगों को भोजन कराया जा रहा है।

    छात्र युवा शक्ति ने जरूरतमंदों को भोजन कराया

    रांची। छात्र युवा शक्ति के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुखदेव नगर, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार, पहाड़ी टोला एवं रातू रोड के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। खाने की सामग्री में खिचड़ी, चोखा एवं अचार दिये गये। विदित हो कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के कारण बहुत सारे जरूरतमंदों, दिहाड़ी मजदूरों एवं भिक्षुको के समक्ष भुखमरी की स्थिति है।


    राहत कोष में 90 लाख रुपये दिये 
    रांची। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में  रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के रंजन सिंह की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में 90 लाख रुपये जमा कराया। इसमें प्रधानमंत्री राहत कोष में  25 लाख, मुख्यमंत्री राहत कोष बिहार में 25 लाख, मुख्यमंत्री राहत कोष झारखंड में 25 लाख और मुख्यमंत्री राहत कोष त्रिपुरा में  15 लाख रुपये जमा कराया है।
    युवा कर्तव्य परिवार ने किया रक्तदान
    रांची। पुराना सदर हॉस्पिटल देवघर में स्थित ब्लड बैंक में डोनेशन कैंप लगा। इसमें 15 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर कुणाल कुमार, सतीश कुमार सिंह, रूपेश कुमार, मोहम्मद शकील, राहुल कुमार साह, मनीष कुमार साह, सौरभ केसरी, मोहम्मद सद्दाम खान, राजा खान, राजेंद्र कुमार पंडित, पंकज वर्मा, मोहम्मद सज्जाद, राजेश कुमार गुप्ता समेत अन्य ने रक्तदान किया।

    लालपुर में साई समिति ने बांटी खिचड़ी

    रांची। लालपुर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को भी जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। खिचड़ी वितरण में पुलिस ने भी सहयोग किया। श्री शर्मा ने बताया कि आज लालपुर सब्जी मंडी, रिम्स, खादगढ़ा, रैन बसेरा में रह रहे लोगों के बीच खिचड़ी और मिनरल वाटर का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। श्री शर्मा ने बताया कि खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में लड्डू सुल्तानिया, दीपक कुमार, बृजेश तिवारी और भूषण जयसवाल आदि लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि गरीबों के बीच खिचड़ी वितरण का काम लगातार जारी रहेगा।

    पार्षद ने दी 50 परिवारों को खाद्य सामग्री
    रांची। सोमवार को वार्ड 13 की पार्षद पूनम देवी ने अपने वार्ड में रहने वाले वैसे 50 परिवार को सब्जी, चावल, खाद्य सामग्री देकर मदद की, जो दिहाड़ी मजदूर हैं। इनके पास राशन कार्ड नहीं है। पार्षद ने एक सप्ताह का राशन और सब्जी का वितरण कर सहयोग किया। साथ ही अपने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सेनिटाइजर का छिड़काव भी कराया।
    पार्षद रंजू सिंह की पहल भी रंग ला रही
    रांची। वार्ड-11 में पार्षद रंजू सिंह की अनुशंसा पर मजदूर, वृद्धा तथा गरीब परिवार, जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है, वैसे परिवार के लोगों के बीच सरकार द्वारा आवंटित राशन का वितरण प्रति व्यक्ति 10 केजी के हिसाब से जनवितरण प्रणाली की दुकान कांटाटोली से किया गया। इसमें पार्षद प्रतिनिधि गुलाम जावेद एवं सहयोगी सद्दाम कुरैशी ने गरीब परिवार को चिह्नित कर पूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर रंजू सिंह पार्षद ने कहा कि पब्लिक लॉकडाउन का पूरा ख्याल रखें। पूर्व पार्षद अभय सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए एक-दूसरे से दूरी बनायें। सरकार के प्रयास में सहयोग करें। इस कार्य में राजू खान, तैयब कुरैशी, आफताब आलम ने सहयोग किया।
    सीए फाउंडेशन ने राहत सामग्री बांटी
    रांची। कोरोना वायरस के महामारी से जंग में देशभर में लॉक डाउन किया गया है। इस लॉक डाउन के दौरान दैनिक मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले लोगों को खाने की समस्याएं उत्पन्न होने लगी। एक ओर जहां सरकार हर संभव मदद के लिए काम कर रही है। वहीं सामाजिक संस्था भी इन गरीबों की मदद को आगे आ रहे हैं। रविवार को बरियातू स्थित जोड़ा तालाब, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गरीब असहाय लोगों के बीच सीए फाउंडेशन द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसमे संस्था द्वारा लगभग 35 गरीब परिवार के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
    भारतीय एकता कमेटी ने गरीबों दिया राशन
    रांची। भारतीय एकता समिति की ओर से जरूरतमंदों के बीच चावल आटा वितरण किया गया। इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि इंसानियत से बढ़ कर कोई मजहब नहीं है। इस मौके पर संस्थापक गुलाम मुस्तफा, साबिर हवारी, मोहम्मद जीशान, पप्पू, मोहम्मद तौकीर आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंदीपीढ़ी बड़ी मस्जिद में एक महीने से रुके थे 17 विदेशी मुसलमान 
    Next Article सीएम योगी ने 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़
    azad sipahi

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version