रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नया विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री पूरे विधानसभा परिसर में भ्रमण कर प्रवेश द्वार से संबंधित जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विद्युत के लिए परिसर में उपयोग किये जा रहे सौर ऊर्जा की तारीफ की। उन्होंने विधानसभा स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया और चिकित्सकों से जरूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के अनुरोध पर उनके साथ तस्वीर भी खिंचायी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version