रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों से अनुरोध किया है कि जो जहां हैं, उनका वहीं अगले 21 दिन तक रहना सुरक्षित है। राज्य के बाहर फंसे झारखंड के लोग कंट्रोल रूम नंबर 0651-2282201 पर फोन कर अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।
हरिद्वार में फंसे हैं देवघर के लोग
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि देवघर के 25 लोग हरिद्वार में फंस गये हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उन्हें मदद करने और फंसे लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अगले 21 दिन तक वहीं रहने का आग्रह किया है।
अनावश्यक घर से बाहर न निकलें: हेमंत
रांची। मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को चैत्र नवरात्र की शु•ाकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स•ाी से अनुरोध है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। घर पर रहें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें।