Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हिंदीपीढ़ी बड़ी मस्जिद में एक महीने से रुके थे 17 विदेशी मुसलमान 
    झारखंड

    हिंदीपीढ़ी बड़ी मस्जिद में एक महीने से रुके थे 17 विदेशी मुसलमान 

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र की बड़ी मस्जिद में विदेश से आये मुस्लिम धर्म गुरुओं की दो अलग-अलग टीमें छुपी हुई थीं। इसमें 17 विदेशी मुसलमान सहित 24 लोग थे। इनमें मलेशिया के आठ (चार पुरुष और चार महिलाएं) शामिल थे। इनके साथ रांची के तीन और दिल्ली के दो गाइड भी हैं, जो मदीना मस्जिद में छुपे थे। दूसरी टीम में यूके के तीन, जांबिया के दो, वेस्ट इंडीज के दो और हॉलैंड तथा बांग्लादेश के एक-एक शामिल हैं। इनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। इन्हें रांची पुलिस ने क्वारेंटाइन के लिए खेल गांव स्थित आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया है। पुलिस को किसी ने फोन पर गुप्त सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और मेडिकल टीम के साथ मसजिद में पहुंची। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।

    सभी खेलगांव में आइसोलेशन में हैं 

    हिंदपीढ़ी इलाके की मसजिद में छिपे 17 विदेशी सहित 24 को रविवार की रात से रांची पुलिस ने खेलगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा है। पुलिस को जब इनके मस्जिद में छुपे होने की सूचना मिली तो टीम मजिस्ट्रेट गजेंद्र प्रसाद सिंह की अगुवाई में वहां पहुंची और उन सबको वहां से निकाला गया। इनके कागजातों की जांच की जा रही है। विदेशी नागरिकों के वीजा और पासपोर्ट जब्त कर लिये गये हैं। इनमें से दो हाल ही में केरल से रांची लौटे हैं।

    तमाड़ मस्जिद में भी मिले थे 11 विदेशी मुसलमान

    इससे पहले रांची के तमाड़ स्थित रड़गांव मस्जिद में चीन और अन्य दो देशों के 11 मौलवियों  को प्रशासन ने बीते 24 मार्च को हिरासत में ले लिया था। इनमें चीन के तीन, किर्गिस्तान के चार और कजाकिस्तान के चार मौलवी शामिल थे। जांच में उनके पास से मिले पहचान-पत्र के अनुसार, इनकी पहचान चीन के मा मेंनाई, ये देहाइ, मा मेरली, किर्गिस्तान के नूर करीम, नारलीन, नूरगाजिन, अब्दुल्ला और कजाकिस्तान के मिस्नलो, साकिर, इलियास के रूप में हुई थी। सभी को पुलिस ने मुसाबनी ट्रेनिंग स्कूल में क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया था। वहीं पर उनसे एनआइए और सीबीआइ अफसरों ने पूछताछ भी की थी। उस आधार पर मेरठ और कुछ और शहरों में छापेमारी की गयी थी।

    इन्हें रखा गया क्वारेंटाइन में

    आकाश महली, मिखिल महली, शाहिद कबीर (यूके), फरिमान सीज (क्रोनिया), शैफुर इस्लाम (पोलैंड), फारूक खान (वेस्ट इंडीज), काजी दिलवर हुसैन (यूके), युनूस बफोरिया (गुजरात), नदीम खान (वेस्ट इंडीज), सिथोन हुसैन (यूके), मुसा जफो (दक्षिण अफ्रीका), महासीन अहमद (यूके), मो इमरान (मुंबई), मो मोज्जमिल (हैदराबाद), अफांद अरबी (दिल्ली), रोशन जहां (दिल्ली), अजीम बिन स्लेमम(मलेशिया), राशिदा नाजिहां (मलेशिया), महाजिर खामिश (मलेशिया) आशिदा (मलेशिया), कमद जमायरा (मलेशिया), आसमां (मलेशिया), शफीक बिन सतीशा (मलेशिया) एवं मौर हाशिमी (मलेशिया)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्भवती महिला 200 किमी पैदल चलकर अपने घर आई
    Next Article लॉकडाउन : भूखे को अन्न-प्यासे को पानी, जय हो…
    azad sipahi

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version