Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लागू होगा 1932 का खतियान
    Top Story

    लागू होगा 1932 का खतियान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
    रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने स्थानीय नीति में बदलाव की बात कही है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि नयी सरकार झारखंड की स्थानीय नीति में बदलाव करेगी। इसमें 1932 के खतियान को आधार बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाग क्या कहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। स्थानीय नीति में बदलाव होगा और 1932 का खतियान लागू किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदल को देवघर में आवंटित जमीन वापस ली जायेगी। शिक्षा मंत्री सदन में सवालों के जवाब दे रहे थे।
    बताते चलें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा था कि हेमंत सोरेन की सरकार मौजूदा स्थानीय नीति में संशोधन करेगी। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनायी जायेगी। उन्होंने कहा था कि मौजूदा नीति में काफी कमियां हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु ने कहा था कि हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाने के बाद इस पर फैसला लिया जायेगा। इसके बाद से ही स्थानीय नीति पर राजनीति गरमा गयी। इस पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि शिबू सोरेन के इस तरह के बयान से झारखंड में एक बार फिर अस्थिरता का माहौल पैदा हो सकता है। रघुवर दास की सरकार ने झारखंड अगल राज्य बनने से 15 साल पहले से यहां रहने वालों को स्थानीय माना और इसी आधार पर स्थानीय नीति बनायी थी और इसे लागू भी किया था। इस मुद्दे पर राजनीतिक हलकों में उबाल भी पैदा हुआ था।
    प्रदेश की सियासत में पैदा होगा उबाल
    हेमंत सोरेन की सरकार के मंत्री की घोषणा से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ सकता है। यहां बताना प्रासंगिक होगा कि विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच पहले से ही नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर ठनी हुई है। बजट सत्र में अब तक कार्यवाही सामान्य नहीं हुई है।
    भाजपा विधायकों ने मुंह पर पट्टी बांध किया प्रदर्शन
    बजट सत्र के पांच दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। शुक्रवार को भी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने की मांग पर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने मुंह पर पट्टी बांधकर विधानसभा के बाहर मौन प्रदर्शन किया। इससे पहले सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायकों ने अपने गले में पोस्टर टांग रखे थे। हाथ में भी तख्तियां ले रखी थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष पर क्यों करते देरी, नहीं चलेगी हेराफेरी, अध्यक्ष जी न्याय करो…न्याय करो… और नेता प्रतिपक्ष को शीघ्र मान्यता दें समेत कई नारे लिखे थे।

    1932 will apply
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपक प्रकाश की राह में चुनौतियां भी हैं, अवसर भी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेली होली
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version