Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनुराग गुप्ता तो मोहरा, दोषी रघुवर, महेश पोद्दार और नकवी : अंबा
    Top Story

    अनुराग गुप्ता तो मोहरा, दोषी रघुवर, महेश पोद्दार और नकवी : अंबा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाकर हटाये गये पूर्व आइपीएस अनुराग गुप्ता पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि अनुराग गुप्ता को राज्यसभा चुनाव में सिर्फ इस्तेमाल किया गया था। रांची में रविवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में विधायक अंबा प्रसाद ने पूर्व आइपीएस अनुराग गुप्ता के सस्पेंड किये जाने पर कहा कि राज्यसभा चुनाव में अनुराग गुप्ता को सिर्फ इस्तेमाल किया गया। उन्हें मोहरा बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक पुलिस अधिकारी की जांच दूसरा पुलिस अधिकारी कैसे कर सकता है। बड़कागांव की विधायक और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पुत्री अंबा प्रसाद ने कहा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर मेरे भाई और मेरे परिवार को झूठे केस में फंसाया गया है। कहा कि सत्ता के पावर का दुरुपयोग कर अधिकारियों को आगे किया गया। मेरे परिवार को टारगेट किया गया। मेरी मां निर्मला देवी को भाजपा ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए दबाव दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ अनुराग गुप्ता दोषी नहीं हैं। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, महेश पोद्दार हैं। कहा कि मेरे पास सारे सबूत हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
    कहा कि इस मामले में मुझे पुलिसिया जांच पर भरोसा नहीं है। इस कारण इसकी जांच एसआइटी या फिर एनआइए से करायी जाये। तमाम सबूत हैं, लेकिन वह पुलिस को सुपूर्द नहीं करना चाहती हैं। कारण पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इस कारण सबूत को कोर्ट मांगे, तो देने को तैयार हैं। कहा कि जांच की दिशा भटकाने के लिए तरह-तरह की हथकंडे अब भी अपनाये जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने दो व्यक्ति अनुराग गुप्ता और अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। वहीं इस मामले में कुछ अज्ञात भी थे। इसी अज्ञात में रघुवर दास, महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सामने आ रहा है। इस कारण इसकी निष्पक्षता से जांच करायी जाये, दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

    Anurag Gupta to Mohra Doshi Raghuvar Mahesh Poddar and Naqvi: Amba
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article… तो रद्द हो सकती है बाबूलाल, प्रदीप और बंधु की सदस्यता
    Next Article कोरोना का डर, 939 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version