Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में बिजली संकट दूर
    Top Story

    झारखंड में बिजली संकट दूर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। डीवीसी के साथ बकाया राशि को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने का ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रयास को सफलता मिली है। ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी एल ख्यांग्ते ने शनिवार को डीवीसी के अधिकारियों संग मैराथन बैठक की। बैठक के बाद बिजली बहाल करने पर सहमति बन गयी। डीवीसी ने सभी सात जिलों में बिजली बहाल कर दी है। जेबीवीएनएल अधिकारियों के साथ समझौता हो गया है। इसको लेकर एमओयू साइन हो गया। हर महीने नियमित बकाया 170 करोड़ देने पर सहमति बनी। वहीं डीवीसी को 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
    बता दें कि 400 करोड़ रुपये झारखंड सरकार से वसूल करने के बाद भी डीवीसी बिजली कटौती वापस लेने का तैयार नहीं था। डीवीसी ने 18 के बजाय 12 घंटे बिजली की कटौती पर सहमति दी थी। नये शिड्यूल के मुताबिक अब हर तीन घंटे के बाद तीन घंटे के लिए बिजली काटी जा रही थी। जबकि पहले हर दो घंटे के बाद छह घंटे के लिए बिजली काटी जा रही थी।
    जेबीवीएनएल डीवीसी से बिजली खरीदकर अपने उपभोक्ताओं को आपूर्ति करती है। डीवीसी ने नवंबर 2019 तक बकाया मद में जेबीवीएनएल पर 4955 करोड़ रुपये का दावा ठोका है। बकाया वसूली के लिए डीवीसी ने होली के दिन से ही झारखंड के सात जिलों धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और बोकारो में बिजली की कटौती शुरू कर दी। 18 घंटे की कटौती। हर दो घंटे के बाद छह घंटे बिजली गुल। इससे झारखंड में अभूतपूर्व बिजली संकट हो गया। चारों ओर अंधकार, हाहाकार मच गया। इसके विरोध में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन होने लगे। विपक्ष ने गठबंधन सरकार पर हमला बोल दिया। वहीं, सरकार और इसके मंत्रियों ने इसे केंद्र की साजिश करार दिया। इसके बाद समस्या का हल निकालने के लिए जेबीवीएनएल ने डीवीसी को 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। कोषागार के जरिए फंड ट्रांसफर करने के बाद जेबीवीएनएल ने डीवीसी से बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए पत्र लिखा। इसके बावजूद डीवीसी का रवैया अभी तक सख्त बना हुआ था।

    Electricity crisis in Jharkhand ends
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफुरकान-इरफान की तेज जुबान, कांग्रेस है परेशान
    Next Article बेरोजगारों से ठगी करनेवाला युवक भेजा गया जेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version