मुंबई : कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि मुंबई समेत इन चार शहरों में 31 मार्च तक सभी दफ्तर और दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 52 मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यरात्रि से 31 मार्च तक के लिए मुंबई, एमएमआर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और नागपुर में सभी कार्यस्थल बंद किए जाएंगे। इस बीच महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुंबई, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में एक-एक केस कंफर्म हुआ है।

राशन दुकान खुली रहेंगी?
जरूरत के सामान के लिए राशन की दुकानें खुली रहेंगी। दूध भी उपलब्ध रहेंगे।

मेडिकल शॉप खुली रहेंगी?
मेडिकल सेवाएं मिलती रहेंगी। अस्पताल भी खुले रहेंगे।

बसें चलेंगी या नहीं?
परिवहन के माध्यम चालू रहेंगे।

लोकल चलेगी?
मुंबई लोकल भी बंद नहीं की जाएगी।

क्या मार्केट खुले रहेंगे?
मार्केट को बंद रखा जाएगा।

पुलिस स्टेशन बंद हो जाएंगे?
सभी पुलिस स्टेशन खुले रहेंगे।

स्कूल-परीक्षाओं का क्या?
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और बिना परीक्षा के ही छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 9वीं से 11 वीं तक की परीक्षाएँ 15 अप्रैल के बाद करवाई जाएंगी।

सरकारी दफ्तर खुलेंगे या बंद रहेंगे?
महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर बताया कि सरकारी कार्यालयों में 25 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी।

कब तक रहेगा बंद?
31 मार्च तक बंद रहेंगे 4 शहर। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नागपुर में बहुत जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version