Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में चलता है स्पेशल ब्रांच का समानांतर कार्यालय
    Top Story

    रांची में चलता है स्पेशल ब्रांच का समानांतर कार्यालय

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांके रोड स्थित सीएम हाउस के पास स्पेशल ब्रांच का एक समानांतर कार्यालय चलता है। इस कार्यालय में 10 कंप्यूटर लगे हैं। अलग-अलग विभागों के तकनीशियन को यहां समय-समय पर प्रतिनियुक्त भी किया जाता है। इसके लिए कोई लिखित आदेश जारी नहीं होता। तकनीकी मामलों के विशेषज्ञ माने जानेवाले जवानों को समय-समय पर यहां भेजा जाता है। रविवार के दिन यहां खासी भीड़ रहती है। इस कार्यालय से झामुमो, निर्दलीय, कांग्रेसी नेताओं और बिल्डर, जमीन कारोबारी के फोन के सीडीआर निकाले जाते हैं। यह काम भी गलत तरीके से होता रहा है। सब कुछ नवंबर माह के पहले तक हुआ। यहीं से उस समय के विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। साइबर थाना के कुछ तकनीशियनों को वहां भेजा जाता रहा है। जो तकनीशियन इस काम में लगे हैं, उनकी नियुक्ति अनुबंध पर की गयी है। पहले भी नेताओं की जासूसी कराने का आरोप पूर्व की सरकार पर लगता रहा है। जानकारी के मुताबिक जहां, कार्यालय चलता था, वह सरकारी क्वार्टर है। क्वार्टरों पर कब्जा कर इस काम के लिए उपयोग किया जाने लगा है। झारखंड में पहले से ही फोन टैपिंग के आरोप सरकार पर लगे हैं। इस बार जिस मामले का खुलासा हुआ, वह काफी गंभीर है। वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन (उस समय नेता प्रतिपक्ष), निर्दलीय विधायक सरयू राय और सीएम से जुड़े लोगों के फोन पर नजर रखी जा रही थी। उस समय भी इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। फोन के सीडीआर निकालने और फोन टेपिंग के आरोप पहले से ही लगते रहे हैं। पुलिस मुख्यालय को इस कार्यालय की जानकारी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। कार्यालय का काम बदस्तूर जारी है।
    सरयू राय ने खड़ा किया था सवाल
    निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सरकार बदलने के साथ ही मामले पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया था कि विशेष शाखा और दूसरे विभाग से दस्तावेज हटाये जा रहे हैं। तत्कालीन सरकार के निर्देश पर मुख्यालय के डीजी पीआरके नायडू ने पूरे मामले की जांच कर सरयू राय के आरोपों को ही निराधार बता दिया था।

    Parallel office of Special Branch runs in Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है डीवीसी
    Next Article हर सुबह प्रार्थना करता हूं कि मेरे घर का कोई बच्चा जेपीएससी की परीक्षा पास न करे : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version