रांची। अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों में से एक के लिए 11 मार्च को शिबू सोरेन नामांकन करेंगे। शिबू सोरेन को गठबंधन की ओर से एक सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि दूसरी सीट के लिए यूपीए में मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से शिबू सोरेन की उम्मीदवारी को लेकर घोषणा कर चुके हैं। शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 26 मार्च को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया जायेगा।
जीत के लिए एक प्रत्याशी को 28 विधायकों का समर्थन जरूरी: 9 अप्रैल को राज्यसभा में झारखंड से दो सीटें खाली हो रही हैं। चुनाव में जीत के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। झामुमो के पास 30 विधायक हैं। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के बाद इस पार्टी की सदस्य संख्या 26 हो जायेगी। आजसू के दो विधायकों को मिला लें, तो भाजपा समर्थक विधायकों की संख्या 28 हो जाती है। वैसे भाजपा का दावा है कि दो निर्दलीय विधायक भी उनके संपर्क में हैं। इन्हें मिला लें तो भाजपा 30 तक पहुंच जाती है। इस प्रकार जेएमएम-भाजपा अपने-अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकते हैं।
26 मार्च की शाम नतीजों की घोषणा कर दी जायेगी: राज्यसभा के 2 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म होगा। चुनाव प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। 26 मार्च को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया जायेगा। 2014 में निर्विरोध जीते राजद के प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नथवाणी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। झारखंड के 2 राज्यसभा सांसदों समेत 17 राज्यों में 55 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7, इसके बाद तमिलनाडु में 6 और पश्चिम बंगाल में 5 सीटें खाली होंगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 6 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है। इसके बाद 16 मार्च को स्क्रूटनी होगी। उम्मीदवार 18 मार्च तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
झारखंड में दलगत स्थिति
पार्टी सीटें
झामुमो 30
भाजपा 25
कांग्रेस 16
झाविमो 03
आजसू 02
निर्दलीय 02
अन्य 03
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



