Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»निरंजना नदी प्राधिकरण पर झारखंड की चुप्पी दुखद : भंते
    Top Story

    निरंजना नदी प्राधिकरण पर झारखंड की चुप्पी दुखद : भंते

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अधिकारियों को केंद्र के सामने उठाना चाहिए मुद्दा
    रांची। चर्चित समाजसेवी और बौद्ध भिक्षु भंते तिस्सावरो ने निरंजना-फल्गू नदी प्राधिकरण के बारे में झारखंड की चुप्पी पर गहरी निराशा जताते हुए कहा है कि इस बारे में झारखंड के अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंजना नदी विकास प्राधिकरण को लेकर झारखंड के अधिकारियों ने केंद्र के सामने कोई मांग नहीं रखी है, जबकि यही नदी बिहार में फल्गू के नाम से जानी जाती है और बिहार सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बड़ी रकम इसके लिए आवंटित की है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने आरपीआइ (आठवले) के सांसद रामदास आठवले की सक्रिय पहल के बाद फल्गू नदी विकास प्राधिकरण के लिए राशि आवंटित की है। भंते तिस्सावरो ने झारखंड के अधिकारियों को निरंजना नदी के विकास का मुद्दा केंद्र के सामने उठाने का सुझाव दिया है, ताकि इटखोरी इलाके के विकास को नया आयाम मिल सके।
    बोधगया में शुरू किया नि:शुल्क भोजन अभियान
    भंते तिस्सावरो ने बताया कि कोरोना के कारण बोधगया में विदेशी श्रद्धालुओं का आना पूरी तरह बंद हो गया है। इसके कारण वहां के 65 मठों की देखभाल करनेवाले बौद्ध भिक्षुओं के सामने पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। इन बौद्ध भिक्षुओं के आग्रह पर उन्होंने सांसद रामदास आठवले की मां हाउसा आई आठवले की मदद से नि:शुल्क भोजन अभियान शुरू किया है। इसके तहत बौद्ध भिक्षुओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को हर दिन एक समय का भोजन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। भंते तिस्सावरो के अनुसार, विदेशी श्रद्धालुओं के दान-दक्षिणा पर पलनेवाले बौद्ध भिक्षुओं ने इस अभियान का स्वागत किया है।

    Silence of Jharkhand on Niranjana River Authority tragic: Bhante
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों पर की बैठक
    Next Article वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म की जाये
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version