जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 6 के एक मकान में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों की चाकू से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वारकर अपनी जान देने की कोशिश की। सोमवार सुबह देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को शंका हुई और उनके मकान में पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मृतकों में रानी सिंह, आदित्य (10) और कार्तिक (3) शामिल है। आरोपी जितेंद्र सिंह के पेट में चाकू के वार के निशान है। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पर इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सोमवार सुबह जब लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उस वक्त जितेंद्र सिंह की सांसे चल रही थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटनास्थल से तीनों के शव के साथ चाकू भी घटनास्थल पर बरामद किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version