Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»योग में है कोरोना को परास्त करने की क्षमता : बाबा रामदेव
    Top Story

    योग में है कोरोना को परास्त करने की क्षमता : बाबा रामदेव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मरकच्चो। पतंजलि योगपीठ के प्रमुख और प्रख्यात योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि नियमित रूप से योग करें तो कोरोना जैसे वायरस से आने वाली बीमारी को दूर रखने की क्षमता है। हमें योग के जरिए अपने फेफड़ों, मांसपेशियों और स्नायु को इतना मजबूत कर लेना चाहिए कि ऐसी बीमारियां हमारे करीब आने का साहस ही न कर पायें। बाबा रामदेव शुक्रवार को मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित मैदान में चल रहे रुद्र महाचंडी यज्ञ के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    योगगुरु अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। यज्ञ आयोजन समिति के पदधारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। वह यज्ञ में भी शामिल हुए और हवनकुंड में आहुतियां दीं। उनके साथ कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बाद में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम जितने भी सनातन धर्म के लोग हंै,आज शपथ लें कि हमलोग शराब के साथ साथ गुटका, बीड़ी, सिगरेट इत्यादि नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। उन्होंने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सब हंै भाई-भाई का संदेश देते हुए कहा कि किसी कारण से 1400 वर्ष पूर्व हमारे अपने भाइयों-बहनों ने इस्लाम अपनाया, लेकिन वे हमारे अपने ही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निरंतर योग करायें और निरोग रखें। बाबा रामदेव महाराज ने मंच से लोगों को कई प्रकार के योग और आसनों का अभ्यास भी कराया। उन्होंने लोगों से विदेशी समानो का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान अपनाने पर जोर दिया। बाबा रामदेव ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक डॉ नीरा यादव को आश्वस्त किया कि वह पुन: कोडरमा आयेंगे। यज्ञ समिति की ओर से बाबा को माला व चांदी का हवन कुंड देकर सम्मानित किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा के पहुंचने से यहां के लोग धन्य हो गये और यह धरती पावन हो गयी। बाबा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। बाबा के दर्शन के लिए लोग बूंदा-बूंदी में भी डटे रहे।
    मंच पर बाबा रामदेव जी महाराज के शिष्य यज्ञदेव जी महाराज, बिप्रदेव जी महाराज, जिला प्रचारक रामपुकार जी, योग प्रशिक्षक सुरेश जी, प्रदीप कुमार सुमन, पतंजलि योगपीठ के प्रचारक, सुषमा सुमन, मरकच्चो यज्ञ समिति के सदस्य शंभु सिह, रवींद्र पांडे, मनोज सिंह, प्रदीप सिन्हा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

    Yoga has the ability to defeat Corona: Baba Ramdev
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article11 मार्च को नामांकन करेंगे शिबू
    Next Article दीपक प्रकाश की राह में चुनौतियां भी हैं, अवसर भी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version