Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल में बोले अमित शाह- घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर
    Breaking News

    बंगाल में बोले अमित शाह- घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बंगाल में सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रचार पर जोर लगा रखा है। पहले चरण के लिये प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को पुरुलिया के बाघमुंडी क्रिकेट मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। 
     
    सभा में ममता बनर्जी और कम्युनिस्टों पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने पुरुलिया में आजसु उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगा। अमित शाह ने कहा कि दीदी, कब तक रोकेगी?  दो मई को दीदी को हटा दें, तीन मई से हर गरीब को स्वास्थ्य बीमा का पांच लाख रुपये मिलेगा। भाजपा की सरकार बनते ही हर किसान के बैंक एकाउंट में 18 हजार रुपये भेजे जायेंगे। जंगलमहल इलाके के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल महल में एम्स बनाया जाएगा। दीदी की मलेरिया और डेंगू से दोस्ती है। बंगाल से मलेरिया और डेंगू तभी जाएगा, जब दीदी जाएंगी। दीदी के गुंडे कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे, निर्भय होकर वोट दें।
     

     

    अमित शाह ने कहा कि आदिवासी और कुर्मी महिलाओं को 33 फीसदी नौकरी का आरक्षण देंगे। हर ब्लॉक में एकलव्य मॉडल स्कूल बनाएंगे। महिलाओं से बस में कोई टिकट नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि दीदी की सरकार बदल दो, घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी। चाहे मतुआ समुदाय हो या नमोसूद्र समुदाय, सभी को भाजपा की सरकार नागरिकता देगी। मैं गारंटी लेता हूं कि एक भी गुंडा नहीं आएगा। कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा। दीदी के गुंडों से डरने से जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने हर बूथ पर सेंट्रल फोर्स लगाई है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में 200 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत कोई नहीं रोक सकेगा। 
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली: जीटीबी अस्पताल में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, कैदी लेकर हुए फरार
    Next Article राम चरण के जन्मदिन से पहले ‘आरआरआर’ के मेकर्स ने जारी किया फिल्म से अभिनेता का नया लुक
    sonu kumar

      Related Posts

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      • अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग
      • राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version