Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»असम में बोले प्रधानमंत्री कहा- यहां कांग्रेस का महाजोट नहीं, महाझूठ है
    Breaking News

    असम में बोले प्रधानमंत्री कहा- यहां कांग्रेस का महाजोट नहीं, महाझूठ है

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 25, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखीमपुर जिला के बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव, माधवदेव का वंदन करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस के महाजोट को महाझूठ करार दिया।

    मोदी ने कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों के कार्यों को गिनाते हुए स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, शौचालय, बिजली और संस्कृति आदि के क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने चाय श्रमिकों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वर्षों में कांग्रेस ने चाय श्रमिकों की मजदूरी को 100 रुपये तक भी नहीं कर पायी, आज एक बार फिर से चाय श्रमिकों को लुभाने व बरगलाने की कोशिशों में जुटी हुई है। उन्होंने चाय श्रमिकों से कांग्रेस के झूठ वादों से बचने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्ष में मजदूरी को दो गुना कर दिया है। यहां पर दोबारा एनडीए सरकार बनते ही चाय बागान में काम करने वालों के लिए हमने जो फैसले लिये हैं, वो सभी तेजी से लागू किए जाएंगे।

    अपने संबोधन की शुरुआत में मिसिंग भाषा में उपस्थित जनता का आभार जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से यह साबित हो गया है कि असम में एक बार फिर से भाजपा नेतृत्वाधीन एनडीए की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह सौभाग्य है कि असम के दो महान संतों श्रीमंत शंकरदेव व माधवदेव की परंपरा और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिला है। कोरोना की मुश्किल परिस्थिति को यहां की सरकार ने संभाला है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से सेवा कार्य किया है, गरीबों की सहायता की है, यह संस्कार श्रीमंत शंकरदेव की संत परंपरा से ही मिलता है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे कालखंड में सत्रों (मठों), नामघरों को जिन अवैध घुसपैठियों के हवाले किया गया था, उसे आज मुक्त किया गया है। यह हमारे लिए कष्ट का सबसे बड़ा कारण है कि श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटद्रवा थान को भी कांग्रेस ने नहीं छोड़ा था। कांग्रेस सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में जुटी रही। इसके विपरीत भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार ने कानूनों में संशोधन कर भूमि का पट्टा दिया, साथ ही सभी सत्रों की जमीनों की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। बटद्रवा थान को विकसित करने तथा माधव थान को भी विकसित किया जा रहा है। शिवसागर को देश की पांच महान धरोहरों में शामिल करने के लिए कदम उठाया गया है। यहां की कला, क्राफ्ट से जुड़ी संस्कृति को भी विकसित किया जा रहा है। काजीरंगा को भी अवैध घुसपैठियों से मुक्त किया जा रहा है। धुबड़ी के अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील किया जा रहा है। जो बाकी है, उसे सील करने के लिए काम तेजी से किये जा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज असम को हिंसा, घुसपैठ, अराजकता, अवैध कब्जों से मुक्ति मिल रही है। असम में विकास के सेतु बन रहे हैं, विश्वास के सेतु मजबूत हो रहे हैं। आज असम में आध्यात्म और आस्था के सेतु हमें नयी ऊंचाई पर ले जा रहे हैं तो अब असम को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कारण कांग्रेस का हाथ ऐसे लोगों के साथ हैं, जिसका आधार है असम की पहचान को तबाह करना। जो दल घुसपैठ पर ही फला फूला हो, आज उसके वोट बैंक पर कांग्रेस असम की सत्ता हथियाना चाहती है। सवालिया लहजे में उन्होंने पूछा, ऐसे लोगों के हाथ में असम की चाभी देनी चाहिए क्या, जो दल असम के मूल निवासियों के साथ भेदभाव का प्रतीक रहा हो। कांग्रेस ऐसे लोगों के हाथ में असम को सौंपने की बात कर रही है। कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। किसी का भी साथ ले सकती है। जरूरत पड़ने पर किसी को धोखा भी दे सकती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां लखीमपुर में जिन वामपंथियों के साथ कांग्रेस मिल रही है, इन्हीं वामपंथियों के साथ केरल में जाकर गालियां दे रही है। यहां दोस्ती कर रहे हैं, वहां कुश्ती लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस का महाजोट (महागठबंधन) नहीं कांग्रेस का महाझूठ है। इसका न तो विचार है, न तो संस्कार है। इसके पास न नेता है न नीति है। कांग्रेस का ऐसा महाझूठ सिर्फ और सिर्फ घुसपैठ, लूट की गारंटी देता है। यह ऐसा महाझूठ है, जो हमारे सत्रों (मठ), नामघरों और अभयारण्यों में अवैध कब्जे की गारंटी देता है। कांग्रेस का महाझूठ अवैध शिकार और भ्रष्टाचार की गारंटी देता है। असम के गौरव व असम की चाय को पूरी दुनिया में बदनाम कर सकता है।

    मोदी ने कहा कि आर्गेनिक उत्पाद की संभावना असम में काफी अधिक है। इसकी डिमांड देश व विदेशों में है। लाल चावल की मांग काफी अधिक है। लाल चावल की बेहतर पैकेजिंग व बेहतर बाजार तक पहुंचाने के लिए काफी काम किये जा रहे हैं। किसानों के लिए काफी काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, अनेक योजनाएं बिना भ्रष्टाचार के चलती रहें, सभी को इसका लाभ मिलता रहे, इसके लिए सभी को बूथ पर पहुंचकर कमल निशान पर बटन दबाना है। उन्होंने असम में फिर एक बार एनडीए सरकार का नारा देते हुए भाजपा का समर्थन करने का उपस्थित लोगों से आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के बीड़ जिले में संपूर्ण लॉकडाउन
    Next Article कोरोना को लेकर महाराष्ट्र और पंजाब गंभीर चिंता का विषय: स्वास्थ्य सचिव
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version