Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना रिपोर्ट: देश भर में अबतक 6 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
    Breaking News

    कोरोना रिपोर्ट: देश भर में अबतक 6 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के खिलाफ भारत ने रविवार को एक और उपलब्धि हासिल कर ली। देश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए अबतक कुल छह करोड़ से अधिक कोरोना के टीके दिये जा चुके हैं। पांच करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना का पहला या दोनों टीका लगवा लिया है।

     

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 9,85,018 सत्रों के दौरान कुल 6,02,69,782 वैक्सीन के टीके दिए जा चुके हैं।

     

    सरकार ने अबतक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र व 45-60 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तीन श्रेणी के लोगों को टीका लगवाने की सुविधा दी है। इन्हें तीन चरणों में किया गया है।

     

    कुल छह करोड़ में से 60 प्रतिशत कोरोना के टीके आठ राज्यों में दिए गए हैं। इन राज्यों ने अपने यहां 30 लाख से अधिक टीके लगाए हैं। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश ने 50 लाख से अधिक टीके लगाए हैं। पश्चिम बंगाल में 48 लाख से अधिक और कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में 30 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

     

    दूसरी ओर देशभर में लगातार कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड किए गए कुल मामलों के 84.74 प्रतिशत हैं । महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 35,726 मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ है, जहां 3,162 और कर्नाटक जहां 2,886 मामले दर्ज किए गए हैं।

     

    इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को 12 राज्यों और 46 नगर निकायों के नगर आयुक्तों व जिला कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने पांच स्तरीय रणनीति अपनाए जाने का सुझाव दिया। 12 राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार हैं।

     

    मंत्रालय अनुसार अबतक देश में कोरोना के 24 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से पांच प्रतिशत में ही बीमारी के होने की पुष्टि हुई है।

    रविवार तक देशभर में कोरोना के कुल 4,86,310 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान इनमें 33,663 मामले जुड़े हैं। वहीं देश में अब तक कोरोना से 1,13,23,762 लोग ठीक हो चुके हैं और राष्ट्रीय रिकवरी रेट 94.59 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 28,739 लोग ठीक हुए हैं और 312 लोगों की बीमारी के चलते मौत हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोली से पहले बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्‍स 568 अंक उछला
    Next Article मणिपुर के जंगल में लगी भीषण आग
    sonu kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version