Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हजारीबाग जेल के जेलर सहित छह निलंबित, छह कक्षपाल की सेवा समाप्त
    Top Story

    हजारीबाग जेल के जेलर सहित छह निलंबित, छह कक्षपाल की सेवा समाप्त

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में मंगलवार देर शाम को जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जेल आईजी के निर्देश पर एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, एक कारापाल और एक कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। जबकि संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेल में फैल रही अव्यवस्था, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधा उपलब्ध कराने के आरोपों के आधार पर की गई।

    बताया जा रहा है कि इन कर्मियों पर जेल अनुशासन भंग करने और कुछ प्रभावशाली बंदियों के साथ संपर्क में रहने का भी आरोप है। मामले की जांच अशोक शर्मा की मॉनिटरिंग में की गई, जिसके बाद दोषी पाए गए कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में जेल के अंदर अनुशासनहीनता और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया। कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एक कारापाल, तीन उच्च कक्षपाल और दो कक्षपाल को निलंबित किया गया है, जबकि संविदा पर कार्यरत छह कक्षपालों की संविदा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी जांच जारी है और दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि उच्च अधिकारियों के स्तर पर जेल की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक
    Next Article वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक

      October 8, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 108 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

      October 8, 2025

      बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई
      • हजारीबाग जेल के जेलर सहित छह निलंबित, छह कक्षपाल की सेवा समाप्त
      • आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक
      • झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 108 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version