Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते टली ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज डेट
    बॉलीवुड

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते टली ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज डेट

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में जैसे -जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे -वैसे इसका असर एक बार फिर से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ना शुरू हो गया है। हाल ही में पुलकित सम्राट और राणा दग्गुबत्ती की हिंदी वर्जन रिलीज डेट को पोस्टपोन करने के बाद अब सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी की आगामी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की भी रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है।  यह फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी,लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

    फिल्म  ‘बंटी और बबली 2’ में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान सीनियर ठग की भूमिका में होंगे।  यह फिल्म वरुण शर्मा द्वारा निर्देशित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। वहीं फिल्म ‘गली बॉय’ में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी इस फिल्म में बंटी का किरदार निभाएंगे, जबकि फिल्म में शरवरी बबली की भूमिका में नजर आयेंगी। यह फिल्म साल 2005 में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ अभिषेक बच्चन नजर आये थे, वहींं इसके सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान की जोड़ी नजर आएगी। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी 11 साल बाद इस फिल्म में नजर आएगी।   इससे पहले दोनों हम तुम’, ‘ता रा रम पम’ और ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2 ‘में लीड रोल निभा रही शरवरी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं वरुण शर्मा की भी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। यह फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है और फिलहाल  इस फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में बोले अमित शाह- घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर
    Next Article कंगना रनौत ने अब फरहान अख्तर पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहीं ये बात
    sonu kumar

      Related Posts

      दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने की बंपर कमाई

      June 22, 2025

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version