Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»भारत ने आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हराया
    क्रिकेट

    भारत ने आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हराया

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 21, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली। आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 225 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 08 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सर्वाधिक 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए।
    225 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही और भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में जेसन रॉय को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया लेकिन इसके बाद डेविड मलान और जोस बटलर ने काफी तेज बल्लेबाजी की पॉवर प्ले के 6 ओवर में 62 रन जोड़ डाले। इंग्लैंड ने पॉवर प्ले की समाप्ति पर एक विकेट पर 62 रन बनाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को तोड़ा भुवनेश्वर कुमार ने। भुवनेश्वर ने 130 के कुल स्कोर पर बटलर को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। बटलर ने 34 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के की बदौलत 52 रनों की आतिशी पारी खेली।
    बटलर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये जॉनी बेयरस्टो कुछ खास नहीं कर सके और 140 के कुल स्कोर पर शार्दुल ठाकुर को कैच देकर पवेलियन लौट गए। बेयरस्टो ने 07 रन बनाए। शार्दुल ने इसी ओवर में जमकर खेल रहे मलान को बोल्ड कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। मलान ने 46 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्कों की बदौलत 68 रन बनाए। अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने कप्तान इयोन मोर्गन को सब्स्टीट्यूट केएल राहुल के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। मोर्गन ने केवल 01 रन बनाए। 19वें ओवर में टी नटराजन ने बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठां झटका दिया। स्टोक्स ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 168 के कुल स्कोर पर जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले रन आउट हो गए। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 174 के कुल स्कोर पर शार्दुल ने क्रिस जॉर्डन को सूर्यकुमार के हाथों कैच कराकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। जॉर्डन ने 11 रन बनाए। सैम करन 14 और आदिल राशिद बिना खाता खोले नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 188 रन बनाए।
    भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने दो और टी नटराजन व हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।
    इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 80, रोहित शर्मा ने 64, सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 39 रन बनाए।
    इस आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारत के लिए इस मुकाबले नई रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के रूप में नई सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने मिलकर भारत के लिए दमदार शुरुआत की और पावरप्ले में 60 रन बना डाले। इसके बाद रोहित ने 32 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।94 के कुल स्कोर पर रोहित 34 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर  बोल्ड हो गए।
    भारत ने 9.4 ओवर में यानी महज 58 गेंद पर अपने 100 रन पूरे किए। 14वें ओवर में 143 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 17 गेंद पर 32 रन की शानदार पारी खेलकर बाउंड्री पर क्रिस जॉर्डन और जेसन रॉय की जोड़ी ने शानदार कैच की वजह से वापस लौटे। कप्तान ने 36 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना 28वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। कोहली का साथ देने आए हार्दिक पांड्या ने भी जमकर हाथ खोले और 17 गेंदों पर चार चौके और 2 छक्के की बदौलत 39 रन कूट डाले। वहीं, कोहली 52 गेंदों पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 81 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली और निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन जोड़ दिए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजालंधर में महिला टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ जबरन शादी की, दिलचस्प है शादी की वजह
    Next Article इतिहास के पन्नों मेंः 21 मार्च
    sonu kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version