Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात में लौटा नाइट कर्फ्यू, महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन… स्कूलों पर दोबारा लटका ताला
    Breaking News

    गुजरात में लौटा नाइट कर्फ्यू, महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन… स्कूलों पर दोबारा लटका ताला

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 16, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक तरफ देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को देखते हुए फिर सख्ती बरतते हुए पुणे, नागपुर और औरंगाबाद ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। गुजरात सरकार ने भी अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। वहीं, पंजाब सरकार ने 12वीं और 10वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। जबकि मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पर आज फैसला आ सकता है। देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री कह चुके हैं कि कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति लापरवाही से ये मामले बढ़ रहे हैं।

    गुजरात में करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है 17 मार्च से 31 मार्च के बीच चार महानगरों- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। 16 मार्च रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इन चार महानगरों में प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा। इससे पहले अहमदाबाद में कोरोना के मामलों के मद्देनजर, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत- इंग्लैंड टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन बिना दर्शकों के करने का फैसल किया है।

    50 फीसद सख्त प्रतिबंध लागू

    महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 23 लाख को पार कर गए हैं। राज्य सरकार ने महामारी को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के बजाय 50 फीसद सख्त प्रतिबंध लागू किया है। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में लाकडाउन के साथ नाइट कफ्र्यू भी लगाया गया है। होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को केवल 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शादियों में लोगों की संख्या को 50 और शोकसभाओं में 20 कर दिया गया है। नागपुर में सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर सैकड़ों लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

    महाराष्ट्र से आने वालों की एयरपोर्ट पर जांच जरूरी

    महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर आज फैसला लिया जा सकता है। उधर, महाराष्ट्र से राज्य में आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। हवाई जहाज से यहां आने वाले लोगों को 48 घंटे पहले कोविड-19 की जांच करवानी जरूरी है, लेकिन बस, ट्रेन और निजी वाहन से आने वाले लोगों के लिए किसी तरह की जांच का कोई इंतजाम नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद जिलों में सख्ती करने और वहां से आने वाले यात्रियों को 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने को कहा है।

    पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं आगे बढ़ीं

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च महीने में ली जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को आगे टाल दिया है। अब 12वीं और 10वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल और मई में ली जाएंगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 22 मार्च से शुरू होने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा अब 20 अप्रैल से 24 मई तक होगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा चार मई से 24 मई तक होगी। समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य में पाजिटिव मामले 199573 तक पहुंच गए हैं।

    पंजाब से बिहार आने वालों को दिखानी होगी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

    दूसरे राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। इशके तहत पंजाब, केरल और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट के साथ ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी लागू रहेगी। बता दें, होली के मौके पर महाराष्ट्र, पंजाब और केरल जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में रहने वाले बिहार के लोग अपने घर लौटेंगे। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भी बंद किए जाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को स्कूलों को बंद करने की बैठक संभावित है।

    96.65 फीसद मरीज पूरी तरह ठीक

    देश में पिछले 6 दिनों से लगातार 20 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र में ही मिले हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में भी संक्रमण बढ़ रहा है। देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 14 लाख 9 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 27 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,58,856 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर 96.65 फीसद हो गई है और मृत्युदर 1.39 फीसद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुरुलिया में गरजे CM योगी- 2 मई के बाद TMC की विदाई निश्चित, ममता दीदी को भी करना पड़ा चंडी पाठ
    Next Article बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत, दुश्मन की परमाणु मिसाइल को ट्रैक करने वाला सीक्रेट युद्धपोत तैयार
    shivam kumar

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      जामताड़ा में नदी किनारे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

      July 16, 2026

      चंदवा में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय
      • अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन
      • ओएमडीसी में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुईं गीता बालमुचू, भाजपा ने जताई खुशी
      • जामताड़ा में नदी किनारे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
      • चंदवा में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version