Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»निकिता तोमर हत्याकांड में तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा
    Breaking News

    निकिता तोमर हत्याकांड में तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बहुचर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तौसीफ और रेहान को दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया और उन्हें नीमका जेल भेज दिया। दोनों को निकिता की हत्या व साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। 
    निकिता पक्ष के वकील एदल सिंह रावत का कहना है कि आरोपितों को उम्रकैद की सजा दी गई है, जबकि तौसीफ और रेहान को हत्या, साजिश रचने व विवाह के लिए अपहरण की कोशिश का दोषी ठहराया गया था। तौसीफ को अवैध हथियार के लिए भी दोषी ठहराया है। इन धाराओं के तहत अधिकतम फांसी की सजा का प्रवधान है,लेकिन उन्हें उम्रकैद की सजा दी गई है। इसको लेकर वह आगे अपील करेंगे। 
    गौरतलब है कि अदालत ने इस बेहद चर्चित मामले का चार महीने के अंदर निपटारा किया  है। इसके केस की सुनवाई कुल 31 बार हुई। अदालत ने हर सप्ताह कम से कम दो तारीख इस मुकदमे की सुनवाई के लिए निर्धारित की। मामले में पहली सुनवाई 17 नवंबर 2020 को हुई। मुकदमे में निकिता पक्ष की तरफ  से 57 गवाह पेश हुए। बड़ी संख्या में फारेंसिक रिपोर्ट व अन्य सबूत अदालत के सामने रखे गए। अदालत में पेश मुकदमे के अनुसार निकिता 26 अक्टूबर को बीकाम फाइनल ईयर की परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी।
    कॉलेज के बाहर तौसीफ और रेहान ने निकिता को खींचकर कार में बिठाने की कोशिश की मगर असफल रहे। इससे गुस्से में तौसीफ ने देशी पिस्तौल से गोली मारकर निकिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों कार में बैठकर फरार हो गए। यह वारदात कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज काफी वायरल हुई। तौसीफ सोहना गुरुग्राम निवासी है। वहीं उसकी बहन का ससुर हरियाणा पुलिस में एसीपी है। तौसीफ और रेहान तब सोहना के एक कॉलेज से फार्मासिस्ट का कोर्स कर रहे थे। रेहान नूंह का रहने वाला है और सामान्य परिवार से ताल्लुक रखता है।
    निकिता तोमर हत्याकांड, कब-कब क्या हुआ
    – 26 अक्टूबर 2020 को बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर गोली मारकर बीकॉम आनर्स की छात्रा निकिता की हत्या।
    – 26 अक्टूबर 2020 को ही हत्या के पांच घंटे के अंदर नूंह से तौसीफ गिरफ्तार
    – 27 अक्टूबर 2020 को तौसीफ का साथी रेहान गिरफ्तार
    – 29 अक्टूबर 2020 को तौसीफ को रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में भेजा।
    – 30 अक्टूबर 2020 को रिमांड पूरी होने पर रेहान को जेल भेजा गया।
    – 01 नवंबर 2020 को निकिता हत्याकांड को लेकर बल्लभगढ़ में सर्व समाज की पंचायत के दौरान हाईवे पर बवाल।
    – 6 नवंबर 2020 को निकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने अदालत में पेश की चार्जशीट।
    – 12 नवंबर 2020 को केस अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंपा गया।
    – 17 नवंबर 2020 को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।
    – 01 व 02 दिसंबर 2020  अदालत में निकिता के भाई नवीन, ममेरे भाई तरुण व सहेली की गवाही।
    – 26 फरवरी 2021 को निकिता पक्ष की तरफ  से सभी 56 गवाहों की गवाही पूरी।
    – 15 मार्च 2021 को बचाव पक्ष की तरफ से गवाही पूरी।
    – 22 मार्च 2021 को अदालत में दोनों पक्षों की बहस।
    – 24 मार्च 2021 को अदालत ने फैसला सुनाया।
    – 26 मार्च 2021 को अदालत ने दोनों आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति से मिले अठावले, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की
    Next Article सीने में तकलीफ के बाद राष्ट्रपति कोविंद सैन्य अस्पताल में भर्ती
    sonu kumar

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version