Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»13वें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से आज सम्मानित होंगे पीएम मोदी
    Top Story

    13वें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से आज सम्मानित होंगे पीएम मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे। इससे पहले वे कुल 12 बार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुके हैं।

    कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) 2021 के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार ग्रहण करेंगे। ‘सेरावीक कॉन्फ़्रेंस-2021’ सम्मेलन एक मार्च से चल रहा है। शुक्रवार को सम्मेलन का आख़िरी दिन है।

    वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ‘सेरावीक कॉन्फ़्रेंस-2021’ को संबोधित भी करेंगे। इस सम्मेलन के वक्ताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स और सऊदी कंपनी अरामको के सीईओ अमीन नासिर शामिल हैं।

    कार्यक्रम के आयोजक आईएचएस मार्किट के उपाध्यक्ष और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित करते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार भविष्य में भारत और विश्व की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में भारत की पहल, नेतृत्व और प्रतिबद्ध प्रयास के लिए दिया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि डॉ. डैनियल येर्गिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। 1983 से ही इसे हर साल ह्यूस्टन में आयोजित किया जा रहा है और इसे दुनिया के प्रतिष्ठित वार्षिक ऊर्जा मंच के रूप में जाना जाता है।

    सेरावीक ग्लोबल वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार की शुरुआत 2016 में की गई थी। यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के लिए नेतृत्व, सस्ती ऊर्जा की उपलब्धता और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए समाधान व नीतियों की पेशकश के उद्देश्य से प्रतिबद्धता को पहचान देती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र की नीति और रणनीति हर तरह से स्पष्ट : प्रधानमंत्री
    Next Article राहुल गांधी ने महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की
    sonu kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version