Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शॉर्ट ड्रेस पहनने पर अंबाजी मंदिर में नो एंट्री का फरमान, टेंपल ट्रस्ट ने लिया फैसला
    Top Story

    शॉर्ट ड्रेस पहनने पर अंबाजी मंदिर में नो एंट्री का फरमान, टेंपल ट्रस्ट ने लिया फैसला

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार सभी मंदिर में हमें परम्परागत कपड़ों को पहन कर ही जाना चाहिए. पहले के समय में लोग धोती कुर्ता, साड़ी या कुर्ता पायजामा पहन कर मंदिर में जाते थे, लेकिन आजकल बदलते समय के साथ मंदिर में जाने वाले परिधान में भी बदलाव देखने को मिलता है. अब मंदिर में जीन्स, टी शर्ट, टॉप और मिडी पहन कर जाने का चलन देखने को मिलता है, पर किसी-किसी मंदिर में इन वस्त्रों को लेकर आपत्ति उठती रहती है. अब एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है.

     

    बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर में मंदिर प्रशासन ने सख्त नियम बनाए

     

    पालनपुर के बनासकांठा जिले में बने प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में मंदिर प्रशासन ने सख्त नियम बनाये हैं. दरअसल मंदिर में आपको एंट्री तब मिलेगी जब आप भारतीय परिधान पहन कर आयेंगे. अगर किसी ने छोटे कपड़े पहन कर मंदिर में घुसने की कोशिश की तो उसे गेट पर ही रोक दिया जायेगा. मां अंबा जी एक शक्तीपीठ तीर्थस्थल है इसलिए यहां पूरे देश भर से लोग दर्शन के लिए आते हैं.

     

    मंदिर ट्रस्ट का फैसला

     

    मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू करने और छोटे कपड़े पहनने वाले लोगों के प्रवेश को अस्वीकार करने का निर्णय लिया है. ट्रस्ट के प्रभारी प्रशासक एसजे चावड़ा ने बताया कि छोटे कपड़े पर रोक तो पहले से थी लेकिन अब मंदिर के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया है और लोगों से भारतीय परंपरा की पवित्रता को बरकरार रखने वाले कपड़े पहनने की अपील की गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों मंदिर ट्रस्ट भक्तों के ड्रेस कोड को लेकर सख्त नही हो रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में भक्त दूर-दूर से आते हैं और उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश, ममता से लेकर जगनमोहन रेड्डी तक को झटका, अब मोदी सरकार से नहीं कर पाएंगे ये मांग
    Next Article अंकिता का बड़ा खुलासा, सुशांत से शादी करने के लिए छोड़ दी थी Bajirao Mastani
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version