Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनंतनाग मुठभेड़ में जैश से जुड़े दो आतंकवादी ढेर
    Breaking News

    अनंतनाग मुठभेड़ में जैश से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अनंतनाग जिले के कांडीपोरा क्षेत्र में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक मकान में छिपे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से संबंधित बताये जा रहे हैं। क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों की संभावना के चलते सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
    बिजबिहाडा के कांडीपोरा क्षेत्र में बुधवार की रात आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 3 आरआर व सीआरपीएफ की 14वीं वाहिनी के जवानों के एक संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया जहां पर आतंकी छिपे हुए थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा लेकिन आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एक ना मानी और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। देर रात बाद गोलीबारी बंद हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और सख्त कर दी ताकि आतंकवादी मौके से भाग न सकें।
    गुरुवार सुबह होते ही मुठभेड़ एक बार फिर शुरू हो गई। सुबह पहले सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मारा और अब दूसरा आतंकवादी भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। इसी बीच बिजबेहाड़ा कांडीपोरा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी जारी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगीता हमें सवाल और संवाद करने के लिए प्रेरित करती है: प्रधानमंत्री
    Next Article अमेरिका से हथियारों वाले 30 रीपर ड्रोन​ खरीदेगा भारत
    sonu kumar

    Related Posts

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version