रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड पुंदाग रोड स्थित मंगलम एन्क्लेव के तीसरी मंजिल से एक दवा व्यवसायी ने कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार सुबह की है। घटना के बाद एन्क्लेव के लोग नीचे पहुंचे। मृतक राकेश रंजन (47) खून से लथपथ पड़े थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कोविड संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में उन पर सीआईडी जांच चल रही थी। उनका अरगोड़ा चौक स्थित हेल्थ प्वाइंट नामक दवा का दुकान भी था। कोविड संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले को लेकर राकेश रंजन का भी नाम सामने आया था। मुख्य आरोपित राजीव सिंह के साथ-साथ राकेश रंजन के घर पर भी सीआईडी की टीम ने छापेमारी की थी। राकेश रंजन रेमडेसिविर केस में आरोपित था। जांच के दायरे में आने के बाद आर्थिक तंगी में राकेश ने अपनी हेल्थ प्वाइंट दुकान भी बेच दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिवार और आसपास के लोगों से खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही हैं। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

