Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुमला में खाकी के बीच टकराव, एसपी-डीएसपी आपस में भिड़े
    Breaking News

    गुमला में खाकी के बीच टकराव, एसपी-डीएसपी आपस में भिड़े

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -फिर दोनों अधिकारियों ने किया घटना से इंकार

    गुमला। गुमला में खाकी के बीच टकराव हो गया है। गुमला के पुलिस अधीक्षक डा.एहतेशाम वकारीब और मुख्यालय डीएसपी प्राण रंजन आपस में उलझ पड़ें। दोनों ओर से एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। रविवार रात में कई घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सोमवार दोपहर तीन बजे दोनों अधिकारियों ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इंकार करते हुए कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात एसपी ने डीएसपी प्राण रंजन को किसी अन्य क्षेत्र में ड्यूटी करने का आदेश दिया था । इस पर डीएसपी प्राण रंजन ने गुमला एसपी से यह निवेदन किया था कि अपने क्षेत्र से बाहर जाकर ड्यूटी करनी है, इसलिए इस संबंध में आप मुझे लिखित आदेश जारी कर दें । डीएसपी द्वारा लिखित आदेश मांगने की बात पर एसपी ने फोन पर ही अभद्र तरीके से बातचीत की और गाली गलौज भी की गई। इसके बाद नाराज डीएसपी पहुंच गए एसपी के आवासीय कार्यालय पहुंच गये। वहां जमकर हंगामा हुआ।

    इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को संभालने की कोशिश की । डीएसपी के उग्र रूप को देखते हुए सार्जेंट मेजर, गुमला थानेदार एवं अन्य अधिकारियों को एसपी आवास में बुलाया गया। इसके बाद डीएसपी को एसपी आवास से बाहर निकाला गया।इसी दौरान डीएसपी गिर पड़ें और घायल हो गयें। उन्होंने अपना कपड़ा निकाल कर फेंक दिया। इसके बाद वे पैदल ही एसपी निवास से निकले और मुख्य सड़क पर बैठ गयें। एक जवान ने तौलिया दिया, जिसे लपेटकर डीएसपी अस्पताल पहुंचे और अपने चोट का इलाज कराया।

    डॉ गणेश राम ने उनका इलाज किया। डीएस डॉ एके उरांव ने कहा कि डीएसपी रात को इलाज कराने आये थे। उनके कंधे पर चोट लगी है। इलाज के बाद डीएसपी चले गये । सोमवार की सुबह डीएसपी को मनाने का पुरजोर प्रयास किया गया। फिर सुबह एसपी और डीएसपी ने आपस में बैठकर एक साथ चाय पिया। दिन के तीन बजे एसपी और डीएसपी ने संयुक्त रूप से एसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। दोनों अधिकारियों ने रात में किसी प्रकार के विवाद होने की बात से इनकार किया है।

    एसपी ने कहा कि रविवार की रात को डीएसपी से मेरी कोई मुलाकात और बात नहीं हुई है । रात को कुछ नहीं हुआ है। डीएसपी ने कहा कि एसपी से कोई विवाद नहीं हुआ है । हमलोग रात को मिले ही नहीं हैं। चोट और अस्पताल जाने के संबंध में कहा कि मैं गिर गया था । इस कारण चोट लगी है। इसलिए मैं अस्पताल गया था। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने किसी प्रकार का सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। अन्य पुलिस अधिकारी अब इस मामले में बयानबाजी से परहेज कर रहे हैं। बहरहाल दोनों अधिकारियों की यह झड़प पूरे शहर में प्रशासनिक हलके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र चुनाव: अंतिम चरण में 54.18 फीसदी मतदान
    Next Article यूक्रेन के सूमी में खोला गया ग्रीन कॉरिडोर, 700 छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित निकला
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version