Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप्र चुनाव: अंतिम चरण में 54.18 फीसदी मतदान
    Breaking News

    उप्र चुनाव: अंतिम चरण में 54.18 फीसदी मतदान

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सातवें एवं अंतिम चरण में नौ जिलों की कुल 54 सीटों पर हुई वोटिंग

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण की 54 सीटों पर मतदान थम गया। चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित चकिया और सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज एवं दुद्धी सीट पर सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। बाकी 51 विधानसभा सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक औसतन 54.18 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि जो मतदाता शाम छह बजे तक मतदेय स्थल पर पहुंच गए थे, उन्हें मतदान का अवसर मिलेगा। इसके लिहाज से मत प्रतिशत के आंकड़ों में बढ़ोतरी की संभावना है।

    उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नौ जिलों- आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के 54 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक जिलों से मिली सूचना के आधार पर प्रदेश के नौ जिलों में कुल 54.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजमगढ़ जिले में 52.31 प्रतिशत, भदोही में 54.31, चंदौली में 59.54, गाजीपुर में 52.73, जौनपुर में 53.61, मऊ में 55.01, मिर्जापुर में 54.95, सोनभद्र में 56.86 और वाराणसी में 52.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

    निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये गये थे। कोविड-19 को देखते हुए मतदान को मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनीटाइजर, ग्लव्ज, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई थी।

    उन्होंने बताया कि सातवें चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.09 करोड़ पुरुष, 97.08 लाख महिला और 1027 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाये रखे जाने के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण को लेकर कुल 13 हजार 712 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई। इसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर किया गया। उक्त के अतिरिक्त 1328 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी।

    सातवें चरण में कुल 548 आदर्श मतदान केन्द्र, 81 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाये गये थे। इससे मतदाताओं को सुखद निर्वाचन प्रक्रिया की अनुभूति हो सके। 80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता, दिव्यांग, अनिवार्य सेवाएं और मतदानकर्मियों को पोस्टल बैलेट की व्यवसथा दी गयी थी। इसके तहत कुल 74 हजार 988 मतदाताओं को पोस्टल बैलट निर्गत किया गया। इसमें से 62 हजार 750 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया है। 80 वर्ष की आयु से अधिक और जिन दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलट का विकल्प चुना था, उनके पते पर टीम भेजकर मतदान कराया गया।

    इस चरण के निर्वाचन में कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जौनपुर से अधिकतम 25 प्रत्याशी और पिंडरा एवं शिवपुर से न्यूनतम छह प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में कुल 12,210 मतदान केंद्र और 23,614 मतदेय स्थल बनाए गए थे।

    आयोग ने इस चुनाव में 52 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये थे। उक्त के अतिरिक्त 1621 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 195 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2796 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये थे। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये थे। इनके द्वारा क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया गया। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है। सभी चरणों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर लगाया प्रतिबंध
    Next Article गुमला में खाकी के बीच टकराव, एसपी-डीएसपी आपस में भिड़े
    azad sipahi

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version