Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» 21वीं शताब्दी में रक्षा क्षेत्र यूनिफॉर्म और डंडे तक सीमित नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

     21वीं शताब्दी में रक्षा क्षेत्र यूनिफॉर्म और डंडे तक सीमित नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि रक्षा का क्षेत्र अब केवल यूनिफॉर्म और डंडे तक सीमित नहीं है। 21वीं शताब्दी की नई चुनौतियां हैं और हमें उसकी आवश्यकता के अनुरूप स्वयं को तैयार करना है।

    अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि आज के ही दिन नमक सत्याग्रह के लिए इसी धरती से दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ गांधीजी के नेतृत्व में जो आंदोलन चला, उसने अंग्रेजी हुकूमत को हम भारतीयों के सामूहिक सामर्थ्य का एहसास करा दिया था।

    अपने संबोधन में उन्होंने सेना और पुलिस को लेकर बनी अवधारणाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि आजादी के बाद देश के सुरक्षा तंत्र में सुधार की जरूरत थी। एक धारणा विकसित की गई थी कि हमें वर्दीधारी कर्मियों से सावधान रहना होगा। लेकिन अब यह बदल गया है। अब लोग वर्दीधारी कर्मियों को देखते हैं, तो उन्हें मदद का आश्वासन मिलता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय देश का गहना है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) का नवनिर्मित भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

    आरआरयू-गांधीनगर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये प्रधानमंत्री ने दीक्षांत समारोह में कुल 1090 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 13 छात्रों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि और 38 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसनातन की चमक, ताकत, निडरता संयम, सत्यता के प्रतिबिंब हैं योगी
    Next Article लालू से मिले राजद नेता शिवानंद तिवारी और संजय सिंह यादव
    azad sipahi

      Related Posts

      देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version