Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारतीय मिसाइल ट्रैक न कर पाने पर पाकिस्तानी वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त
    Top Story

    भारतीय मिसाइल ट्रैक न कर पाने पर पाकिस्तानी वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त

    adminBy adminMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तकनीकी खामी के चलते 09 मार्च को भारतीय मार्ग से भटककर सीमा पार पहुंची मिसाइल के मामले को उठाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान जनता का ध्यान बांटना चाह रहे हैं। विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही पाकिस्तान सरकार इस मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने से भी नहीं चूक रही है। भारत की मिसाइल ट्रैक न कर पाने के आरोप में पाकिस्तानी वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त किये गए हैं।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव सहित अपनी सरकार की नाकामियों को लेकर बुरी तरह घिरे हुए हैं। ऐसे में उन्हें भारत की ओर से दुर्घटनावश चली एक मिसाइल के रूप में अपनी नाकामियां छिपाने का हथियार मिल गया है। वैसे भारतीय मिसाइल के पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने और 124 किलोमीटर अंदर मियां चुन्नू इलाके में गिरने के बाद पाकिस्तानी फौज में खलबली है।

    पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सवाल इस बात पर उठ रहे हैं कि पाकिस्तानी वायुसेना इस घटना पर दो दिन बाद क्यों सक्रिय हुई। मिसाइल फायर होते ही उसे क्यों नहीं पकड़ा जा सका। इन आरोपों में वायु सेना के एक कमांडर और दो एयर मार्शल स्तर के अधिकारियों को बर्खास्त भी किये जाने की जानकारी सामने आ रही है।

    इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह मसला जर्मनी के सामने भी उठाया है। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक को घटना की जानकारी देने के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिसाइल गिरने की घटना को गंभीरता से ध्यान देने को कहा है। इस मसले को भारत की गैरजिम्मेदाराना हरकत करार देकर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से भी चर्चा की है।

    इस मामले में अमेरिका भारत के साथ खड़ा दिख रहा है। अमेरिका ने कहा है कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि हाल ही में भारत की ओर से पाकिस्तान में जानबूझकर मिसाइल से फायरिंग की गई थी। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना महज एक दुर्घटना के अलावा कुछ भी नहीं थी।

    india vs pakistan pakistan latest news pakistan news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर रूस का कब्जा, कीव में कर्फ्यू
    Next Article रूसी हमले का 20वां दिन: यूक्रेन पर दागी 900 मिसाइलें
    admin

      Related Posts

      तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

      August 1, 2025

      अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

      August 1, 2025

      अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version