Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी आज मतुआ धर्म महासभा को करेंगे संबोधित
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी आज मतुआ धर्म महासभा को करेंगे संबोधित

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रहने वाले बांग्लादेश के विस्थापित हिंदू समुदाय मतुआ धर्म महासभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संबोधित करने वाले हैं।

    राज्य की 65 से 70 विधानसभा और कम से कम 10 से 12 लोकसभा सीटों पर जीत हार का आंकड़ा तय करने वाला यह विस्थापित समुदाय आजादी के बाद से स्थाई नागरिकता का इंतजार कर रहा है। यहां उत्तर 24 परगना के ठाकुर नगर में मंगलवार को महासभा का आयोजन किया गया है। महासभा को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री संबोधन करने वाले हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पूर्व ही ट्वीट कर कहा था कि, ”मैं कल, 29 मार्च को शाम 4:30 बजे मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करने का अवसर मिलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम महान श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती मनाएंगे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित कर दिया।”

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने समुदाय की महारानी बड़ों मां के साथ 2019 में मुलाकात की अपनी तस्वीर भी साझा की थी और कहा था कि वह कभी भी इस प्रेरणादायक मुलाकात को नहीं भूल सकेंगे।

    इस समुदाय से भाजपा के सांसद शांतनु ठाकुर ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी दी और कहा कि बड़ो मां समुदाय के लिए प्रेरणा और आशीर्वाद थीं।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरिचंद ठाकुर ने आजादी के पूर्व के युग में अविभाजित बंगाल में अपना जीवन वंचितों एवं निचले तबके के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा सामाजिक और धार्मिक आंदोलन 1860 में ओरकांडी (अब बांग्लादेश में) से शुरू हुआ था। आगे चलकर इसके कारण मतुआ धर्म की स्थापना हुई।

    Pm Modi will interract with the tkxhnvnncj
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीरभूम नरसंहार : सीबीआई ने गिरफ्तार 11 आरोपितों को एक साथ बैठाकर की पूछताछ
    Next Article सांसद सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं : प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version