Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेलेंस्की ने पुतिन से वार्ता की अपील, कहा, आइए मैं काटता नहीं हूं
    Top Story

    जेलेंस्की ने पुतिन से वार्ता की अपील, कहा, आइए मैं काटता नहीं हूं

    adminBy adminMarch 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रूसी हमले के खिलाफ डटकर मुकाबला करने के साथ कूटनीतिक प्रयासों को जारी रखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आप आइए मैं काटता नहीं हूं। जेलेंस्की ने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिए। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं।

    बतादें कि पुतिन-मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरों में एक बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन और दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं काटता नहीं हूं। आप किस बात से डरते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच एक और दौर की वार्ता की संभावनाएं आशाजनक नहीं लगतीं, लेकिन फिर भी बातचीत करना समझदारी है। बातचीत जंग से बेहतर है।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया बहुत धीमी गति से उनके देश की मदद कर रही है और पश्चिमी नेताओं से यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू करने का अनुरोध किया ताकि रूसी लड़ाकू विमान वहां उड़ान न भर सकें। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा करने के इच्छुक न हों तो कम से कम यूक्रेन को लड़ाकू विमान ही उपलब्ध करा दें।

    इससे पहले अज्ञात स्थान से दो वीडियो में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के पास अपनी आजादी के अलावा खोने के लिए कुछ नहीं है। दो साल पहले यूक्रेन में कोविड का पहला केस दर्ज हुआ था और अब एक हफ्ते पहले एक और वायरस ने हमला किया है। उनका इशारा रूसी आक्रमण की ओर था। उन्होंने कहा कि उनके देश की रक्षा पंक्ति रूसी हमलों का डटकर सामना कर रही है। रूस की बदलती रणनीतियों और शहरों में नागरिक आबादी पर गोलाबारी से साबित होता है कि जमीनी हमले के जरिये तत्काल जीत हासिल करने के दावे वाली मास्को की शुरुआती योजना का यूक्रेन प्रतिरोध करने में सफल रहा है। यूक्रेन ऐसा देश है जिसने दुश्मन की योजना को एक हफ्ते में ही तोड़कर रख दिया है। हर अतिक्रमणकारी को पता होना चाहिए कि उन्हें यूक्रेनियों के भयंकर प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अपने नागरिकों से अनुरोध किया कि रूसी सेना का डटकर सामना करते रहें। उन्होंने कहा कि 16 हजार विदेशी भी स्वेच्छा से यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं।

    भावुक हुए जेलेंस्की

    जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में बंदी बनाए गए रूसी सैनिकों को पता ही नहीं है कि वे यहां क्यों हैं। वे वापस रूस भाग रहे हैं। उन्होंने रूसी सैनिकों को ‘भ्रमित बच्चे’ बताते हुए कहा कि उन्हें रूस के उनके नेता इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने रूस से क्षतिपूर्ति शब्द का अध्ययन करने को भी कहा क्योंकि कीव मास्को से उसके आक्रमण से हुई क्षति के मुआवजे की मांग करेगा। अपने भावुक भाषण में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनियों ने दो विश्व युद्धों, होलोडोमोर के अकाल, बड़े पैमाने पर विनाश, सोवियत आतंक, चेर्नोबिल परमाणु विस्फोट, क्रीमिया के रूस में विलय और पूर्व में विद्रोहियों को उसके समर्थन का सामना किया है।

    उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास सबसे बड़ा भू-भाग नहीं है, हमारे पास परमाणु हथियार नहीं हैं, हम अंतरराष्ट्रीय बाजार को तेल और गैस भी उपलब्ध नहीं कराते लेकिन हमारे पास हमारे लोग हैं। हमारे पास हमारी भूमि है। इसी के लिए हम लड़ रहे हैं।

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अपने संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि जाओ अपने रूसी बोलने वालों को बचाओ। दुनियाभर में नहीं बल्कि अपने देश में। उनमें से कई वहां हैं, करीब 15 करोड़। जहां तक यहां की बात है- यूक्रेन को यश मिले।

    international news russia war ukraine russia war ukraine war update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन-रूस युद्ध : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने दी स्वतंत्र जांच आयोग को मंजूरी
    Next Article रूस का आरोप, यूक्रेन ने बंधक बनाए 3700 से अधिक भारतीय
    admin

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025

      प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version