Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल प्रदेश में बिना विद्यार्थियों के संचालित 285 सरकारी स्कूल बंद
    Breaking News

    हिमाचल प्रदेश में बिना विद्यार्थियों के संचालित 285 सरकारी स्कूल बंद

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 18, 2023Updated:March 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 285 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि इन स्कूलों में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। राज्य सरकार ने शून्य नामांकन वाले सरकारी स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 57 मिडल व 228 प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। शिमला जिला में 28 मिडल स्कूल और 56 प्राइमरी स्कूल बंद किये गए हैं।

    शिक्षा विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शुक्रवार देर शाम इन स्कूलों को डिनोटिफाई करने की अधिसूचना जारी की। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में इन स्कूलों में शून्य नामांकन पाए जाने पर राज्य सरकार ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया है। पिछले दिनों हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन स्कूलों को बंद करने पर मुहर लगी थी।

    शिक्षा विभाग के नए मापदंड के अनुसार प्राइमरी स्कूल में कम से कम 10 बच्चे होना अनिवार्य है। इसके अलावा मिडल स्कूल को क्रियाशील रखने के लिए कम से कम 15 छात्र और हाई स्कूल के लिए ये संख्या 20 रखी गई है। जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कम से कम 25 छात्र होना जरूरी है।

    कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के बाद ऐसे शिक्षण संस्थानों की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे, जिनमें शून्य नामांकन है। सुक्खू सरकार पूर्व भाजपा शासन के आखिरी महीनों में खुले लगभग 900 संस्थानों व कार्यालयों पर ताला लगा चुकी है। इस कड़ी में पिछले दिनों 19 कॉलेजों को बंद किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJHARKHAND : खेलो इंडिया दम प्रतियोगिता 19 मार्च को रांची में
    Next Article फिनलैंड की नाटो सदस्यता को तुर्किये की हरी झंडी, स्वीडन पर आपत्ति जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version