Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»54 फीट ऊंची प्रतिमा का 6 अप्रैल को अमित शाह करेंगे लोकार्पण
    राज्य

    54 फीट ऊंची प्रतिमा का 6 अप्रैल को अमित शाह करेंगे लोकार्पण

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/बोटाद। बोटाद जिले के सारंगपुर स्थित कष्टभंजनदेव हनुमान मंदिर में आगामी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल को 54 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मौके पर गुजरात के सबसे बड़े भोजनालय का भी लोकार्पण करेंगे। भोजनालय के निर्माण में करीब 55 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है।

    बोटाद जिले की बरवाला तहसील के सारंगपुर स्थित कष्टभंजनदेव हनुमान मंदिर परिसर में 54 फीट ऊंची पंचधातु की प्रतिमा स्थापित की गई है। 30 हजार किलो वजन वाली इस प्रतिमा को श्रद्धालु 7 किलोमीटर दूर से भी देख सकते हैं। 1.35 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैले परिसर में लगी प्रतिमा का निर्माण कार्य हरियाणा के मानेसर में किया गया है। कुंडलधाम के ज्ञानजीवनदास स्वामी के मार्गदर्शन में इसका निर्माण नरेश कुमावत ने किया है। आचार्य राकेश प्रसाद महाराज वडताल बोर्ड के सहयोग से यह प्रतिमा गत वर्ष अक्टूबर में स्थापित की गई। शास्त्री हरिप्रकाशदास स्वामी ने इस प्रोजेक्ट को किंग ऑफ सारंगपुर का नाम दिया है। यह प्रतिमा दक्षिणाभिमुखी है। वहीं, आधार पर हनुमानजी के चरित्र को उजागर करने वाली भित्ति चित्र का निर्माण किया गया है। इसमें सारंगपुर धाम के इतिहास का भी उल्लेख किया गया है।

    परिक्रमा और हनुमान दादा की मूर्ति के मध्य में 11 हजार 900 वर्ग फीट क्षेत्र में एम्फीथिएटर बनाया गया है, जिसमें 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रतिमा के सामने 62000 वर्ग फीट क्षेत्र में विशाल उद्यान बनाया गया है। इस उद्यान में 12 हजार लोग एक साथ बैठकर हनुमानजी का दर्शन, सभा प्रवृत्ति, उत्सव व अन्य सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। किंग ऑफ सारंगपुर प्रोजेक्ट में आर्ट एंड आर्किटेक्ट का सुंदर समन्वय, हिन्दू धर्म की कला-संस्कृति और गौरव की अनुभूति कराई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने ‘आरआरआर’ फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई
    Next Article यमुनानगर: शिक्षामंत्री के निवास पर पहुंच गरजे स्कूली बच्चाें के अभिभावक
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025

      राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version