Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ASP ने भेष बदल किया स्टिंग : वाहनों से अवैध वसूली के आरोपी पांच पुलिसकर्मी निलंबित
    Breaking News

    ASP ने भेष बदल किया स्टिंग : वाहनों से अवैध वसूली के आरोपी पांच पुलिसकर्मी निलंबित

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भरतपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक को तूड़ी और भूसा के ट्रक-ट्रैक्टर से पुलिसकर्मियों की तरफ से अवैध वसूली करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एएसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने भेष बदलकर अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान की और अवैध वसूली की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रारह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।

    पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि लगातार तूड़ी और भूसा के ट्रकों से पुलिस नाकों पर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बृजेश ज्योति उपाध्याय को एसपी ने स्टिंग ऑपरेशन करने के निर्देश दिए। आदेश का पालन करते हुए एएसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने रात में मुरवाड़ा रोड नाकाबंदी पॉइंट, एमईएस तिराहा नाकाबंदी पॉइंट और रारह चौकी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। फिर एएसपी उपाध्याय ने भेष बदलकर भूसा से भरे ट्रैक्टर पर सवार हो स्वयं ही नाके पर गए। पाया कि पुलिसकर्मी बेखौफ धड़ल्ले से वसूली कर रहे हैं।

    इस दौरान पुलिस बैरिकेड यानी नाकों पर पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली की पुष्टि हुई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान की। उसके बाद पूरे डिकॉय ऑपरेशन की रिपोर्ट एसपी श्याम सिंह को सौंपी। एएसपी की रिपोर्ट में 5 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। भरतपुर एएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने एएसआई दरब सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई दीपा शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरेश और कांस्टेबल शिवराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही रारह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    थानों में पुलिस कर्मियों की एक सीमित संख्या होती है, लेकिन आकस्मिक जरुरत पर थाना जिले की पुलिस लाइन से संपर्क करके अपनी जरूरत के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की मांग करता है। ऐसे में पुलिस लाइन जरुरत के अनुसार पुलिस बल मुहैया कराने के लिए बाध्य होता है। रिजर्व पुलिस को केवल जरूरत के वक्त ही लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए भेजा जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहंदवाड़ा में आतंकवादियों के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद
    Next Article बांग्लादेश में विद्यार्थियों और नागरिकों में झड़प, 200 लोग घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025

      आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version