Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार दिवस के समापन समारोह में कव्वाली पर झूमे दर्शक, गजल ने भी खूब रिझाया
    Breaking News

    बिहार दिवस के समापन समारोह में कव्वाली पर झूमे दर्शक, गजल ने भी खूब रिझाया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार राज्य की स्थापना के 111 पूरे वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस के भव्य समारोह का समापन बीते रात प्रसिद्ध कव्वाली गायिका टीना परवीन और आसिफ साबरी की टीम के प्रस्तुति के साथ हो गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं अधिकारियों को डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से सम्मानित भी किया।

    गांधी स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में गीत संगीत के हसीन शाम की शुरुआत टीना और आसिफ की टीम ने ”अल्लाह हू, अल्लाह हू” गीत के साथ किया। उसके बाद जब भर दो झोली मेरी या मोहम्मद लौटकर मैं ना जाऊंगा खाली, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई मजा आ गया, छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइ के, वो दीवाने तू क्या जाने तथा अब दोस्त जमाने में तकदीर से मिलते हैं” ने सुर का ऐसा संग्राम छेड़ा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भीड़ झूम उठी।

    इससे पहले स्थानीय कलाकारों में जिले के चर्चित गजल गायक रूपेश कुमार ने वंदे गणपति विघ्न विनाशक हे लंबोदर गजानना गाकर लोगों को भक्ति में लीन कर दिया। इसके बाद उन्होंने आज के दौर में बजने वाले सबसे चर्चित गजल ”जो खानदानी रईस होते मिजाज रखते हैं नर्म अपना, खामोश लव है झुकी है पलकें दिलों में उल्फत नई-नई है” गाकर दर्शकों को खूब रिझाया। लोक गीत गायिका कविता ने लंबी जुदाई एवं सजना के जगावे सावर गोरिया प्रस्तुत कर किया श्रोताओं का दिल जीत लिया। जबकि, आकाश गंगा रंग चौपाल के कलाकार, चर्चित गायक रंजीत भारती एवं दामिनी मिश्रा ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

    इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार ने सभी कलाकारों के साथ छात्र-छात्राओं के पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता अर्णव चौहान, अदिति एवं पूजा तथा पेशेवर पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्षा, रीना एवं कुमारी रिया सुमन को सम्मानित किया। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए समसा पंचायत-दो के मुखिया इजहार अंसारी, वीरपुर पूर्वी मुखिया पूनम देवी, बनवारीपुर मुखिया भगवानपरी देवी, मोसादपुर मुखिया राकेश कुमार एवं नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार को सम्मानित किया गया।

    गायन के क्षेत्र से अंकिता भारद्वाज, शास्त्रीय गायक रिया झा, नाट्य शास्त्र से शशिकांत कुमार, बांसुरी वादन में सूरज कुमार, राइफल शूटिंग में प्रत्यूष कुमार एवं साहित्य लेखन में गौरव पाठक को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बिहार दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट भूमिका को लेकर डीडीसी सुशांत कुमार, अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार एवं डीपीआरओ भुवन कुमार सहित 18 पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, आयोजन समिति सदस्य सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, डॉ. नलिनी रंजन सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बेगूसराय के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह घनकू, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान सहित जिले भर के तमाम अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित थे। हालांकि, इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवसंत ऋतु में मनाया जाने वाला आदिवासियों का प्रकृति पर्व सरहुल
    Next Article भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- राहुल गांधी का अहंकार बड़ा, समझ छोटी
    azad sipahi

      Related Posts

      अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद

      June 30, 2025

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version