Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपी के प्रयागराज कोर्ट में मंगलवार को पेश होगा अतीक
    Breaking News

    यूपी के प्रयागराज कोर्ट में मंगलवार को पेश होगा अतीक

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झांसी, 27 मार्च (हि.स.)। गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाया जा रहा है। साबरमती जेल से उसको लेकर रविवार को चली उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का काफिला सोमवार को झांसी पुलिस लाइन पहुंचा और यहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुआ। अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपित है। उसे मंगलवार को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    सड़क मार्ग के जरिए झांसी से प्रयागराज की दूरी करीब 418 किलोमीटर है। पुलिस टीम उसको लेकर आज देर शाम तक प्रयागराज पहुंच जाएगी। झांसी में उसके काफिले में एक कार भी शामिल की गई। सूत्रों ने बताया कि इस कार में अतीक की बहन, उसके परिवार के लोग और अधिवक्ता सवार हैं। अतीक का काफिला जब थाना रक्सा क्षेत्र स्थित शिवपुरी रोड पर चल रहा था तो काफिले के एक वाहन से एक गाय का टकरा गई। इस दौरान कुछ देर के लिए काफिला रोका गया था। बहन ने आशंका जताई है कि भाई अतीक का एनकाउंटर हो सकता है। भाई की तबीयत भी ठीक नहीं लग रही है।

    साबरमती जेल से सड़क मार्ग से प्रयागराज लाये जा रहे अतीक की मॉनिटरिंग डीजीपी मुख्यालय से की जा रही है। आला अधिकारी इस पूरे ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान काफिले में चल रही बहन ने कहा कि कोर्ट का जो फैसला होगा हम मानने को तैयार हैं। भाई की सुरक्षा को लेकर हमे चिंता सता रही है और इसी वजह से हम उनके साथ चल रहे हैं। बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ को भी प्रयागराज लाया जा रहा है।

    प्रयागराज में 24 फरवरी को सरेराह उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ के साथ ही पत्नी शाइस्ता परवीन को भी आरोपित किया गया है। इस हत्याकांड में उसके बेटे असद समेत पांच शूटरों पर पांच लाख का इनाम घोषित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट से हार्डकोर नक्सली भीखन गंझू को मिली जमानत
    Next Article सात मुकदमों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर रोक
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version