Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 79 प्रतिशत छात्र सफल
    Breaking News

    बिहार 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 79 प्रतिशत छात्र सफल

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 31, 2023Updated:March 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने किया टॉप

    पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार को 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी किया। इस बार टॉप-10 में कुल 69 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें 33 लड़कियां हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 79 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

    परीक्षा में शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने टॉप किया है। उन्हें 97.8 फीसदी (489) अंक मिले हैं। मो. रूम्मान अशरफ इस्लामिया हाई स्कूल के छात्र हैं। दूसरे नंबर पर भोजपुर की नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा रहीं। इन्हें 97.2 फीसदी (486) अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर नालंदा की संजु कुमारी, पश्चिमी चंपारण की भावना कुमारी और लखीसराय के जयानंदन कुमार पंडित रहीं। परीक्षा में कुल 04 लाख 73 हजार 615 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। पांच लाख 11 हजार 623 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और दो लाख 99 हजार 518 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।

    उल्लेखनीय है कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी के बीच हुई थीं। इस परीक्षा के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह परीक्षा दो पालियों में ली गई थी। समिति ने सिर्फ 37 दिन में 16 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की धीमी शुरूआत, पहले दिन कमाए केवल 10 करोड़
    Next Article हिमवीरों ने जीती पुलिस बलों की शीर्ष प्रतियोगिता
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनायें

      September 22, 2025

      शारदीय नवरात्र को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 22, 2025

      बिहार में 12 से 31 अक्टूबर के बीच होगी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा

      September 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना, चांदी भी ऑल टाइम हाई पर
      • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनायें
      • शारदीय नवरात्र को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
      • बिहार में 12 से 31 अक्टूबर के बीच होगी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा
      • सड़क दुघर्टना में मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version