Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुद्रा संकट से जूझ रहे देशों के साथ रुपये में ट्रेड को तैयार है भारत: वाणिज्य सचिव
    Breaking News

    मुद्रा संकट से जूझ रहे देशों के साथ रुपये में ट्रेड को तैयार है भारत: वाणिज्य सचिव

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 31, 2023Updated:March 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत उन सभी देशों के साथ भारतीय मुद्रा रुपये में व्यापार करने को तैयार है, जो देश डॉलर की कमी या मुद्रा संकट का सामना कर रहे हैं। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने शुक्रवार को नई विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) लॉन्च होने के बाद यह बात कही।

    वाणिज्य सचिव ने विदेशी व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा होने के बाद कहा कि भारत सरकार रुपये में भुगतान की प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय रुपये को वैश्विक मुद्रा बनाने के उद्देश्य के साथ एफटीपी में बदलाव किए गए हैं, जिससे कि उसमें विदेशी व्यापार लेन-देन संभव हो सकें।

    इससे पहले नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विदेश व्यापार नीति 2023-28 को जारी किया। इस मौके पर गोयल ने भरोसा जताते हुए कहा कि साल 2030 तक 2 हजार अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी उद्योग महज सब्सिडी या सहारे के भरोसे सफल नहीं हो सकता है। गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में निर्यात को लेकर विचार में भी बदलाव आएगा।

    इस बीच विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष सारंगी ने नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परंपरागत तौर पर पंचवर्षीय एफटीपी की घोषणा की जाती रही है लेकिन इस हालिया नीति की समाप्ति की कोई तिथि नहीं है। इसे जरूरत के मुताबिक अपडेट किया जाता रहेगा। डीजीएफटी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की समाप्ति तक भारत का कुल निर्यात 760-770 अरब डॉलर तक रह सकता है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 676 अरब डॉलर था।

    उल्लेखनीय है कि पिछली विदेश व्यापार नीति पांच साल की अवधि के लिए एक अप्रैल, 2015 से प्रभाव में आई थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे कई बार विस्तार दिया गया। इस नीति को अंतिम बार सितंबर 2022 में 31 मार्च, 2023 तक के लिए विस्तार दिया गया था। इसकी जगह एक अप्रैल से नई एफटीपी लागू हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद रामशंकर कठेरिया ने सैफई हवाई पट्टी को रीजनल एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की उठाई मांग
    Next Article भारत के विकास में यहूदियों का रहा है महत्वपूर्ण योगदान : बिरला
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version