Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कैबिनेट की बैठक: सरकार ने 40 प्रस्तावों को दी मंजूरी
    Top Story

    कैबिनेट की बैठक: सरकार ने 40 प्रस्तावों को दी मंजूरी

    adminBy adminMarch 15, 2023Updated:March 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -होल्डिंग टैक्स नियमों में बदलाव को मिली स्वीकृति
    – शर्तों के साथ शैक्षणिक संस्थानों को 75 प्रतिशत की छूट
    -वृद्ध कलाकारों का बढ़ा पेंशन, बिजली उपभोक्ताओं को राहत

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। सरकार ने होल्ंिड टैक्स में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में झारखंड नगर पालिका संपत्ति कर निर्धारण संग्रहण एवं वसूली संशोधन नियमावली 2022 के नियमों में बदलाव को स्वीकृति दी गयी। इसके तहत एक प्रंमडल में जितने भी नगर निकाय हैं, उस सभी नगर निकायों का जो दर निर्धारित है, उसका औसत निकाला जाए और फिर औसत निकालने के बाद उस नगर निकाय का होल्डिंग टैक्स तय किया जाए। वहीं, यह भी निर्णय हुआ कि शैक्षणिक संस्थानों से मात्र 25 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स लिया जाएगा और 75 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके तहत वैसी शैक्षणिक संस्थान जो ट्रस्ट या नन प्रोफिट शैक्षणिक संस्थानों के रूप में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें ही इस छूट का लाभ मिलेगा। वहीं, कोचिंग संस्थानों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा सरकार ने राज्य के श्रेष्ठ और वृद्ध कलाकारों को मासिक मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। पहले जिन्हें 1000 मिलता था, अब 4000 मिलेगा। जिन्हें 4000 मिलता था, अब उन्हें 8000 मिलेगा। कैबिनेट ने कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

    घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत:
    सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट ने जेबीवीएनएल के ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं का बिजली खपत 5 किलोवाट तक है, उन्हें डिलेड पेमेंट में लगने वाले ब्याज को वन टाइम माफ कर दिया गया है। कैबिनेट ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए झारखंड व्यक्ति, चिकित्सा सेवा संस्थान हिंसा निवारण विधेयक 2023 की मंजूरी दी। वहीं निकाय चुनाव 2000-23 को स्थगित करने की मंजूरी दी गयी।

    एक साल में एक लाख कूप बनाने का लक्ष्य:
    कैबिनेट ने मनरेगा मद से बिरसा सिंचाई उपसंवर्धन योजना शुरू करने की स्वीकृति दी। इसके तहत एक साल में एक लाख कूप बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, रांची सीवरेज परियोजना (जोन-1) के बचे कार्यों को राज्य मद से कराने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। वहीं निजी कृषि उपभोक्ताओं को भी वन टाइम सेटेलमेंट योजना का लाभ मिलेगा।

    दो आवासीय विद्यालय कोलने की मंजूरी:
    झारखंड राज्य अंतर्गत नेतरहाट आवासीय विद्यालय और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग की तर्ज पर कोल्हान प्रमंडल (चाईबासा) और संताल प्रमंडल (दुमका) में दो आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस पर 195.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट ने इस से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी। झारखंड नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गठन को स्वीकृति दी गयी। इसका गठन महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की तर्ज पर किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार के आइटी विभाग का 45 प्रतिशत, महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन का 15 और राज्य के विश्वविद्यालय का 40 प्रतिशत शेयर होगा।

    कैबिनेट के अन्य फैसले:
    -राज्य के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को छठा वेतनमान का लाभ 1.1.2006 को तिथि से दिया जाएगा।
    -राज्य के सेवा संवर्ग के कर्मचारियों के प्रोन्नति की स्वीकृति।
    -पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र व लाइब्रेरी खोलने की मंजूरी।
    -झारखंड पुलिस के लिए 3179 इंसास राइफल और 4767 51एमएम मोटर खरीदने की स्वीकृति।
    -जिलावार नियुक्ति के लिए आरक्षण के संशोधन को स्वीकृति। इसमें इडब्ल्यूएस को 10 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा।
    -1000 प्राथमिक केंद्रों में टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराने के लिए अपोलो के चयन की मंजूरी।
    -रांची के पंडरा से कांके तक 5.5 किलोमीटर सड़क के फोर लेन करने की मंजूरी।
    -मिहिजाम नगर परिषद के कार्यालय भवन के लिए 4.7 करोड़ की मंजूरी दी गयी।
    -राज्य में डिजिटल मिशन के लिए 15 पद की स्वीकृति।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूरोपीय संघ ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी में दिखाई रुचि
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा : भाजपा विधायकों की टी शर्ट से स्पीकर को क्यों है एतराज
    admin

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version