Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»मुख्यमंत्री ने घोषणा, मार्च 2024 तक खत्म हो जाएगा भलस्वा से कूड़े का पहाड़
    दिल्ली

    मुख्यमंत्री ने घोषणा, मार्च 2024 तक खत्म हो जाएगा भलस्वा से कूड़े का पहाड़

    adminBy adminMarch 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा करते हुए कहा कि लैंडफिल साइट्स पर पहले से दोगुनी गति से काम चल रहा है और मार्च-अप्रैल 2024 तक पूरा कूड़ा खत्म हो जाएगा। जल्द ही हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करेंगे। इस महीने ओखला लैंडफिल साइट के बाद मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा है।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस दौरान साइट से कूड़ा खत्म करने की प्रक्रिया को समझा और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को दोगुनी गति से काम करते हुए अगले साल मार्च-अप्रैल तक पूरा कूड़ा खत्म करने के निर्देश दिए, ताकि यहां रहने वाले निवासियों को शुद्ध हवा मिल सके। दिल्ली को साफ सुथरा व सुंदर बनाया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भलस्वा से दिसंबर तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा उठा देंगे और मार्च-अप्रैल 2024 तक पूरा कूड़ा खत्म कर देंगे। लैंडफिल साइट्स पर पहले से अब दोगुनी गति से काम चल रहा है और जल्द ही हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करेंगे। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेराय, डिप्टी मेयर आले इकबाल, एमसीडी कमिश्नर व स्थानीय विधायक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    भलस्वा लैंडफिल साइट से कूड़ा हटाने की प्रक्रिया का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 30 सालों में भलस्वा लैंडफिल साइट एक बड़ा कूड़े का पहाड़ बन गया है। पूरी दिल्ली का कूड़ा यहां आता है। इस कूड़े के पहाड़ को हटाने का कार्य चल रहा है। एनजीटी के आदेश के बाद 2019 में यहां से कूड़ा हटाया जाना शुरू हुआ था। उस समय भलस्वा लैंडफिल साइट पर करीब 80 लाख मीट्रिक टन कूड़ा मौजूद था। 2019 से लेकर आजतक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जा चुका है। जबकि 50 लाख मीट्रिक टन साइट पर पड़ा है।

    केजरीवाल ने आगे कहा कि हमलोगों ने दिसंबर 2023 तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य रखा है। हमें पूरी उम्मीद है कि अगले साल मार्च-अप्रैल तक लैंडफिल साइट पर बचा 50 लाख मीट्रिक टन कूड़े को हटा दिया जाएगा। कूड़ा हटाने की पहले जो गति थी, अब उससे दोगुनी गति से काम चल रहा है। इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां से 6500 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन उठाया जा रहा था। लेकिन कल (बुधवार) से 9 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठ रहा है।

    मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंडफिल साइट पर जो नया कूड़ा आ रहा है, उसके लिए अलग से इंतजाम किया गया है। नए आने वाले कूड़े के निपटान की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है और लगातार उसको डिस्पोज किया जा रहा है। दिल्ली में प्रतिदिन करीब 11 हजार मीट्रिक टन कूड़ा बनता है। उसमें से 8100 मीट्रिक टन से अधिक कूड़े के डिस्पोजल का हम लोगों के पास इंतजाम है। वहीं, करीब 2800 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना बच रहा है। इसके लिए ओखला में एक हजार मीट्रिक टन का अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें 110 प्रतिशत बढ़ी : डॉ. मनसुख मांडविया
    Next Article चुनाव आयोग से मिला जम्मू-कश्मीर के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, चुनाव कराने की मांग
    admin

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version