Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»विश्व में बैंकों पर संकट के बावजूद भारतीय बैंक सुरक्षित: अशवनी राणा 
    दिल्ली

    विश्व में बैंकों पर संकट के बावजूद भारतीय बैंक सुरक्षित: अशवनी राणा 

    adminBy adminMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा- भारत सरकार को बैंकों के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाने की जरूरत

    नई दिल्ली। अमेरिका में सिल्वरगेट, सिग्नेचर और सिलिकॉन वैली बैंकों के डूबने की वजह से दुनियाभर के वित्तीय बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन, भारत के बैंकों पर इसका कोई असर नहीं हो सकता। क्योंकि, यहां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की निगरानी और बैंकों द्वारा सही निवेश के कारण उनकी स्थिति मजबूत है। इसके बावजूद सरकार को खाता धारकों का भरोसा जीतने की जरूरत है।

    वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में गुरुवार को यह बात कही। राणा ने कहा कि दो अमेरिकी बैंकों के डूब जाने के बाद दुनियाभर में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद भारतीय बैंकों पर इसका असर नहीं पड़ने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह आरबीआई की निगरानी और बैंकों द्वारा सही निवेश के कारण उनकी स्थिति मजबूत है।

    इसका असर एक ओर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर हो रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश शेयर बाजार दबाव में हैं। इसकी वजह शेयर बाजार बहुत कुछ सेंटीमेंट पर निर्भर करते हैं। लेकिन, भारत के बैंकों पर इसका कोई असर नहीं हो सकता। क्योंकि भारतीय बैंक आरबीआई की निगरानी और बैंकों के सही निवेश की वजह से मजबूत स्थिति में हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि विश्व में हो रही घटनाओं के कारण देश के बैंकों के खाताधारकों को किसी तरह की घबराहट, डर या दबाव में नहीं आना चाहिए। इसके लिए सरकार को खाता धारकों को भरोसा दिलाने की जरूरत है। इसके साथ ही बैंकों द्वारा पांच लाख रुपये तक की जमा पर गारंटी की सुविधा को बढ़ाये जाने या एक डिपॉजिट बीमा योजना शुरू करने की बात कही, ताकि जमाकर्ता अपनी जमा राशि की बीमा पॉलिसी लेकर अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि वॉयस ऑफ बैंकिंग ने इस तरह की डिपॉजिट बीमा योजना का सुझाव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट के समय भेजा था, जो समय की मांग है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मिशन माइनॉरिटी’ के तहत 60 सीटों को साधने में जुटी भाजपा
    Next Article बिहार के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बुकिंग कर लायी गई शराब की 20 कार्टन जब्त, एक शख्स गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version