बेगूसराय। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा के सौजन्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पहले दिन बालिकाओं ने अपना दम दिखा दिया है।
प्रतियोगिता के कैडेट बालिका वर्ग के 41 किलोग्राम वजन में तन्नु कुमारी (बच्चों की पाठशाला) ने स्वर्ण पदक, स्वीटी कुमारी (बलिया) ने रजत, सोनाली कुमारी (राज क्लब) ने कांस्य, कुमारी संध्या (आइडियल क्लब) ने कांस्य तथा 44 किलोग्राम वजन में छवि (बिहट) ने स्वर्ण पदक, भार्गवी भारद्वाज (ग्रीन लेंड) ने रजत, श्रेया (बरौनी) एवं जिया कुमारी (कल्याण केन्द्र ) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
44 किलोग्राम वजन में ही सुप्रिया कुमारी (बलिया) ने स्वर्ण पदक, वैष्णवी कुमारी (राज क्लब) ने रजत, अनुष्का पंडित (एसएस टाइगर) एवं प्राची कुमारी (कल्याण केन्द्र) ने कांस्य तथा 51 किलोग्राम वजन में चाहत प्रिया भारती (राज क्लब) ने स्वर्ण पदक, शाकम्भरी पांडेय (कल्याण केन्द्र) ने रजत, अन्नू कुमारी (बच्चों की पाठशाला) ने कांस्य और 59 किलोग्राम वजन में संस्कृति जयसवाल (माउंट लिट्रा) ने स्वर्ण पदक, ओवर 59 किलोग्राम वजन में आशी शांडिल्य (कल्याण केन्द्र) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार 29 किलोग्राम वजन में स्मिता कुमारी (बलिया) ने स्वर्ण पदक, वंदना कुमारी (बलिया) ने रजत, सोनी कुमारी (ग्रीन लैंड) ने कांस्य, 33 किलोग्राम वजन में प्रिया कुमारी (बच्चों की पाठशाला) ने स्वर्ण पदक, अंजली कुमारी (बरौनी) एवं रोशनी कुमारी (बलिया) ने कांस्य, 37 किलोग्राम वजन में पायल कुमारी (बच्चों की पाठशाला) ने स्वर्ण पदक, स्वेता कुमारी (जीवन शक्ति तेघड़ा) ने रजत तथा सानवी सिमरन (बरौनी) ने कांस्य पदक जीता।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार, ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव नन्दु कुमार, बच्चों की पाठशाला के रौशन कुमार, राष्ट्रीय रेफरी सुजीत कुमार, जिला कोच मणिकांत, कोच मो. फुरकान, मनोज स्वर्णकार, जयशंकर चौधरी, श्याम किशोर सिंह एवं श्याम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



