Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»UP: प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
    Top Story

    UP: प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    adminBy adminMarch 28, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -माफिया सरगना अतीक अहमद को उम्रकैद
    -17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में अशरफ समेत सात बरी
    -गिरोह के खिलाफ दर्ज 101 मामलों में से पहले में सुनायी गयी सजा
    -वापस साबरमती जेल ले जाने के आदेश के बाद पुलिस उसे लेकर सड़क मार्ग से निकली
    आजाद सिपाही संवाददाता
    प्रयागराज। माफिया सरगना अतीक अहमद को मंगलवार को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी। 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में यह सजा मंगलवार को सुनायी गयी। अदालत ने अशरफ उर्फ खालिद अजीम, फरहान, जावेद उर्फ बज्जू, आबिद, इसरार, आशिक उर्फ मल्ली और एजाज अख्तर को मामले से बरी कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड में अतीक गैंग पर 101 मुकदमे दर्ज हैं। यह पहला मामला है, जिसमें अतीक को दोषी ठहराया गया और सजा मिली है। इस बीच उसे साबरमती जेल वापस भेजने का आदेश मिलने के कुछ देर बाद उसे लेकर पुलिस टीम सड़क मार्ग से रवाना हो गयी। जज दिनेश चंद्र शुक्ल ने अतीक के अलावा खान सौलत हनीफ और दिनेश पासी को भी उम्रकैद की सजा सुनायी है। तीनों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। यह रकम उमेश के परिवार को दी जायेगी। अतीक के वकील दया शंकर मिश्रा ने कहा है कि हम फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में अपील करेंगे। सजा सुनाये जाने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे अतीक और अशरफ को वापस नैनी जेल ले जाया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने अतीक-अशरफ से सवाल किये, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
    अतीक और अशरफ को नैनी जेल वापस लाने के बाद जेल के अंदर नहीं लिया गया। दोनों कैदी वाहन में थे और वाहन जेल गेट पर खड़ा रहा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने अतीक को जेल में लेने से मना कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही अतीक को वापस साबरमती और अशरफ को बरेली जेल भेजने के लिए समन पहुंच गया। आनन-फानन में दोनों को शिफ्ट करने की तैयारी की गयी और देर शाम दोनों को लेकर पुलिस की टीमें निकल गयीं।
    अतीक को जेल से जिस पुलिस वैन में लाया गया, उसमें सीसीटीवी लगे थे। जेल से कोर्ट तक की 10 किलोमीटर की दूरी 28 मिनट में तय हुई। अतीक को सोमवार शाम को अहमदाबाद की साबरमती जेल से और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। दोनों को नैनी सेंट्रल जेल में हाइ सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था।

    फैसले से पहले अतीक को सुप्रीम कोर्ट से झटका
    इस बीच, उमेश पाल मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की सुरक्षा देने की अपील खारिज कर दी है। अतीक ने याचिका में कहा था कि जब तक वह उत्तर प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है, उसे सुरक्षा दी जाये। अतीक ने कहा था कि वह यूपी की जेल में शिफ्ट नहीं होना चाहता। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अतीक के वकील से कहा कि अपनी शिकायत लेकर हाइकोर्ट जायें।

    उमेश की मां ने फांसी की मांग की
    अदालत के फैसले के बाद उमेश की मां शांति देवी ने कहा, अतीक अहमद ने मेरे बेटे की हत्या करायी। तीन लोगों की जान गयी। वह पुराना खूंखार बदमाश और डकैत है। वह पैसों के बल पर कुछ भी कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अतीक को फांसी दी जाये। उसे अपहरण मामले में भले ही उम्रकैद की सजा हुई है, लेकिन हत्या मामले में उसे फांसी दी जाये।

    उमेश की पत्नी ने सुरक्षा की मांग की
    वहीं उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा, मैं घर पर अकेली हूं। मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि मेरी सुरक्षा का ख्याल रखा जाये। अतीक को अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा कोर्ट ने सुनायी है। इस फैसले पर मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं, लेकिन मेरे पति की हत्या के मामले में अतीक को फांसी की सजा दिलायी जाये।

    वकीलों ने लगाये ‘फांसी दो…फांसी दो’ के नारे
    जब अतीक को कोर्ट में ले जाया जा रहा था, तभी परिसर में वकीलों ने ‘फांसी दो…फांसी दो’ के नारे लगाये। नाराज वकीलों का कहना था कि उसने (अतीक) उनके साथी उमेश की हत्या की है। इसलिए उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

    क्या है उमेश पाल अपहरण मामला
    अतीक अहमद और उमेश पाल के बीच दुश्मनी 18 साल पुरानी थी। इसकी शुरूआत 25 जनवरी, 2005 को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के साथ हुई थी। उमेश पाल इस हत्याकांड का चश्मदीद गवाह था। अतीक अहमद ने उमेश को कई बार फोन कर बयान न देने और केस से हटने को कहा था। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उमेश पाल नहीं माना, तो 28 फरवरी, 2006 को उसका अपहरण करा लिया। उसे रात भर मारा गया। बिजली के झटके दिये गये। मनमाफिक गवाही देने के लिए शारीरिक प्रताड़ना दी गयी। इस मामले में 17 मार्च को कोर्ट में बहस हो चुकी थी। एक मार्च, 2006 को उमेश पाल ने अतीक के पक्ष में गवाही दी। उस समय सपा की सरकार थी। उमेश अपनी और परिवार की जान की रक्षा के लिए सालभर चुप रहा। 2007 में विधानसभा चुनाव हुए और सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। मायावती के नेतृत्व वाली बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। राजू पाल की हत्या के चलते अतीक के खिलाफ मायावती ने कार्रवाई की। चकिया स्थित उसका दफ्तर तोड़वा दिया। उमेश पाल को लखनऊ बुलवाया और हिम्मत दी। उमेश पाल ने एक साल बाद पांच जुलाई 2007 को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। 32 दिन पहले प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleED(RANCHI): राजीव अरुण एक्का से लगातार दूसरे दिन इडी ने की पूछताछ
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों का भी मिला जुला रुख
    admin

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

      April 17, 2026

      मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version